LPG का झंझट होगा खत्म, अब एक मिनट में मिलेगा PNG कनेक्शन!, क्या रेट भी हुए चेंज?

LPG Update: एलपीजी पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक सरकार बहुत जल्द Centralized Portal लाने जा रही है, जिसमें एक मिनट में पीएनजी कनेक्शन बुक हो जाएगा। मौजूदा वक्त में ये प्रक्रिया काफी जटिल है। अभी उपभोक्ताओं को अपने इलाके की निजी या सरकारी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों को आवेदन देना पड़ता है, जिसमें काफी समय लगता है।

केंद्रीकृत पोर्टल आने पर कोई भी नागरिक सीधे एक ही वेबसाइट पर जाकर नए पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना की आधिकारिक घोषणा कुछ दिनों या हफ्तों में की जा सकती है।

LPG Update

अगर रेट की बात करें तो आज सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर कल से 3113.50 रुपये में मिल रहा है तो वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 3255.50 रुपये हो गई है।घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चलिए जानते हैं आपके शहर में सिलेंडर किस भाव में मिल रहा है?

घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50

कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?

  • दिल्ली 3,113.50
  • मुंबई 3,067.50
  • कोलकाता 3,255.50
  • चेन्नई 3,283.00
  • लखनऊ 3,198.00
  • ₹1,920
  • हैदराबाद 3,367.00
  • लखनऊ 3,236.00
  • पटना 3,400.00
  • जयपुर 3,141.00
  • गुड़गांव 3,130.00

सरकार ने पूरे देश में घरेलू LPG और PNG, और ट्रांसपोर्ट के लिए CNG की 100 प्रतिशत सप्लाई का भरोसा दिया है। नई दिल्ली में एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू LPG की सप्लाई स्थिर बनी हुई है और किसी भी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर सप्लाई खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

70 प्रतिशत तक बहाल एलपीजी की सप्लाई

उन्होंने कहा कि सरकार कमर्शियल LPG और PNG की सप्लाई को 70 प्रतिशत तक बहाल कर रही है, जिसमें अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए पांच किलोग्राम वाले फ्री-ट्रेड LPG सिलेंडरों की सप्लाई दोगुनी कर दी गई है। अप्रैल में अब तक 1,75,000 टन से ज़्यादा कमर्शियल LPG बेची जा चुकी है, जिसमें से कल 9,578 टन से ज़्यादा की बिक्री दर्ज की गई।

यह पढ़ें: Delhi LPG Price: दिल्ली में आज कितने रुपये का है घरेलू LPG सिलेंडर? चेक करें 3 जून का ताजा रेट
यह पढ़ें: Delhi LPG Price: दिल्ली में आज कितने रुपये का है घरेलू LPG सिलेंडर? चेक करें 3 जून का ताजा रेट
यह पढ़ें:LPG Price: '30 दिन में करें एलपीजी कनेक्शन का सरेंडर', सरकार का फैसला, क्या फिर से बदला रेट?
यह पढ़ें:LPG Price: '30 दिन में करें एलपीजी कनेक्शन का सरेंडर', सरकार का फैसला, क्या फिर से बदला रेट?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+