FIFA World Cup 2026: चैंपियन अर्जेंटीना का पूरा शेड्यूल जारी, भारत में कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा मैच?

FIFA World Cup 2026 Schedule: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। चार साल पहले कतर में लियोनेल मेसी ने फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाकर अपने करियर को नई ऊंचाई दी थी। अब ला अल्बीसेलेस्ते (अर्जेंटीना) के पास इतिहास रचने का मौका है। टीम साल 1962 में ब्राजील के बाद लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बनने की राह पर है।

फीफा के लिए मेसी हैं तैयार (FIFA World Cup 2026 Schedule)

लियोनेल मेसी रिकॉर्ड छठे फीफा वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए तैयार हैं। हालांकि मेसी ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन फैंस इसे उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के अंतिम अध्याय के रूप में देख रहे हैं। इस बार अर्जेंटीना की टीम 2022 की तुलना में अधिक संतुलित, युवा और अनुभवी है, जिससे मेसी पर से दबाव कम होगा।

FIFA World Cup 2026 1

भारत में कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट?

भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए इस बार फीफा वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार जी (Zee) नेटवर्क के पास हैं। फैंस मैचों का सीधा प्रसारण ज़ी के 'Unite8 Sports 1', 'Unite8 Sports 1 HD', 'Unite8 Sports 2', और 'Unite8 Sports 2 HD' चैनलों पर देख सकते हैं। मोबाइल और ओटीटी पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

अर्जेंटीना का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

17 जून (बुधवार): अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया, कंसास सिटी स्टेडियम (सुबह 6:30 बजे)
22 जून (सोमवार): अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया, डलास स्टेडियम (रात 10:30 बजे)
28 जून (रविवार): अर्जेंटीना बनाम जॉर्डन, डलास स्टेडियम (सुबह 7:30 बजे)

IPL में SRH ने जिसे नहीं दिया मौका, उस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, रचा इतिहास
IPL में SRH ने जिसे नहीं दिया मौका, उस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, रचा इतिहास

वर्ल्ड कप 2026 के लिए अर्जेंटीना का मजबूत स्क्वाड

गोलकीपर्स: एमिलियानो मार्टिनेज, गेरोनिल्मो रुली, जुआन मुसो।

डिफेंडर्स: क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, लिसैंड्रो मार्टिनेज, गोंजालो मोंटिएल, निकोलस टैगलियाफिको, लियोनार्डो बलेर्डी, फैकुंडो मदीना, नहुएल मोलिना।

Virat Kohli-Anushka Sharma ने Premananda Maharaj से की मुलाकात? वायरल फोटो में IPL ट्रॉफी का सच क्या?
Virat Kohli-Anushka Sharma ने Premananda Maharaj से की मुलाकात? वायरल फोटो में IPL ट्रॉफी का सच क्या?

मिडफील्डर: रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एन्जो फर्नांडीज, लिएंड्रो परेडेस, वैलेंटाइन बार्को, जियोवानी लो सेल्सो, एज़ेकील पलासिओस।

फॉरवर्ड: लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज़, लाउतारो मार्टिनेज, निकोलस गोंजालेज, थियागो अल्माडा, गिउलियानो सिमीओन, निकोलस पाज़, जोस मैनुअल लोपेज।

IPL 2026 में 28 विकेट लेकर छाए भुवनेश्वर कुमार, धांसू प्रदर्शन के बाद होगी टीम इंडिया में वापसी?
IPL 2026 में 28 विकेट लेकर छाए भुवनेश्वर कुमार, धांसू प्रदर्शन के बाद होगी टीम इंडिया में वापसी?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+