5 देशरत्न मार्ग अब 1 अणे मार्ग का हिस्सा नहीं बनेगा, राबड़ी विवाद के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

Bihar Bungalow Dispute: बिहार में सरकारी बंगलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। लालू परिवार और राज्य सरकार के बीच 10 सर्कुलर रोड वाले आवास को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लेते हुए साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास केवल 1 अणे मार्ग ही रहेगा। सरकार ने उस पुराने आदेश को भी वापस ले लिया है, जिसके तहत 5 देशरत्न मार्ग को 1 अणे मार्ग परिसर में शामिल किया गया था। इस फैसले को राबड़ी आवास विवाद के बीच अहम माना जा रहा है।

5 देशरत्न मार्ग को किया अलग

राज्य सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग को मुख्यमंत्री आवास परिसर में शामिल करने का फैसला वापस ले लिया है। अब यह बंगला 1 अणे मार्ग से अलग ही रहेगा। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि सरकार ने 2019 में पटना हाईकोर्ट में 5 देशरत्न मार्ग को उपमुख्यमंत्री का आवास बताया था। ऐसे में पुराने आदेश को वापस लेना सही कदम है।

Bihar Bungalow Dispute CM Samrat

राबड़ी देवी ने खाली करने से किया इनकार

सरकार ने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने का नोटिस राबड़ी देवी को दिया है। यह बंगला अब मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है। नोटिस मिलने के बाद राबड़ी देवी ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर आवास खाली नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चाहती है तो बलपूर्वक उन्हें हटा सकती है, लेकिन वह खुद से नहीं जाएंगी।

ये भी पढ़ें: '9 महीने में जाएगी मुख्यमंत्री की कुर्सी', तेज प्रताप ने दी CM को मर्यादा की सीख, सम्राट बोले-बंगला बपौती नहीं

सम्राट चौधरी का जवाब

राबड़ी देवी के बयान पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकारी बंगला किसी की निजी संपत्ति नहीं होता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नियम सबके लिए समान हैं और समय आने पर वह भी मुख्यमंत्री आवास छोड़ देंगे। शेखपुरा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी आवास किसी की बपौती नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में वह कई सरकारी आवास बदल चुके हैं।

क्या है पूरा मामला

बिहार सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इससे पहले 25 नवंबर 2025 को भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन बंगला खाली नहीं किया गया।फिलहाल इस आवास में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव रहते हैं।

राबड़ी को मिला नया आवास

भवन निर्माण विभाग के अनुसार, 25 नवंबर 2025 को राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था। विभाग का कहना है कि पिछले कई महीनों से उन्हें नए आवास में शिफ्ट होने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन अब तक उन्होंने 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला खाली नहीं किया है। लालू परिवार वर्ष 2005 से इस सरकारी आवास में रह रहा है।

ये भी पढ़ें: 21 साल का मोह या 'अशुभ' बंगले का खौफ? आखिर क्यों 10 नंबर वाला आवास खाली नहीं करना चाहतीं राबड़ी देवी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+