499 रुपए में मिल रहा रेडमी नोट-4, ऑर्डर करने से पहले पढ़ लें ये खबर
एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है, जिसके अनुसार रेडमी नोट-4 सिर्फ 499 रुपए में अमेजन पर मिल रहा है। अगर आपका भी मन इसके लिए ललचा रहा है तो आइए जानते हैं कैसे हो रहा है ये सब।
नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनियां आए दिन किसी न किसी सेल के जरिए काफी सस्ते में चीजें देती रहती हैं। ऐसा ही एक ऑफर श्याओमी के रेडमी नोट-4 मोबाइल फोन को लेकर भी चल रहा है। एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है, जिसके अनुसार यह फोन सिर्फ 499 रुपए में अमेजन पर मिल रहा है। अगर आपका भी मन इसके लिए ललचा रहा है तो आइए जानते हैं कैसे हो रहा है ये सब। ये भी पढ़ें- आप भी हैं जियो के ग्राहक, तो ये पढ़कर आपको होगा अफसोस!

अमेजन पर मिल रहा रेडमी नोट-4?
इन दिनों सोशल मीडिया और वाट्सऐप पर रेडमी नोट-4 एक सेल का लिंक खूब वायरल हो रहा है। पोस्ट के अनुसार यह सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लगी है। सेल के यूआरएल में भी अमेजन लिखा हुआ है, जिसे देखकर लोग इस पर खूब क्लिक कर रहे हैं, लेकिन चाह कर भी फोन खरीद नहीं पा रहे हैं। दरअसल, यह सिर्फ एक फर्जीवाड़ा है। ये भी पढ़ें- एयरटेल लाया दो नए धांसू प्लान, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

कैसे हो रहा है फर्जीवाड़ा
अमेजन के नाम पर किसी ने एक फर्जीवाड़ा शुरू किया है। इस शख्स ने हू-ब-हू अमेजन जैसा दिखने वाला पेज बनाया है और उस पर सिर्फ 499 रुपए में करीब 12000 रुपए का रेडमी नोट-4 बेचने का दावा कर रहा है। इस शख्स ने जो यूआरएल डोमेन लिया है, उसमें भी अमेजन लिखा है, जिसकी वजह से बहुत से लोग इसके झांसे में आ रहे हैं। ये भी पढ़ें- ये है धांसू ऑफर, BSNL लाया रिलायंस जियो से भी सस्ता प्लान

नहीं खरीद पा रहा कोई भी
जिस भी शख्स ने यह फर्जीवाड़ा शुरू किया है, वह किसी से भी कोई पैसा नहीं ठग रहा है। हालांकि, एक झूठ को इस शख्स की वजह से खूब हवा मिल रही है। जब भी कोई शख्स इस फोन को खरीदने के लिए BUY पर क्लिक करता है तो एक पेज खुल जाता है, जिस पर लिखा रहता है कि इसके लिए कैश ऑन डिलीवरी उपलब्ध है और वहां दोबारा BUY पर क्लिक करना होता है। ये भी पढ़ें- 10 लाख लोगों की आधार जानकारी लीक, जानिए कैसे हुआ ये

सिर्फ शेयर करवाना है मकसद
इस फर्जीवाड़े का मकसद अधिक से अधिक लोगों के बीच इसे शेयर करवाकर पैसे कमाना है। जैसे ही आप दूसरे पेज पर BUY पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने एक मैसेज आता है। मैसेज में लिखा होता है कि कोई व्यक्ति एक से अधिक मोबाइल ऑर्डर न करे इसके लिए आपको इसे शेयर करना होगा। आप जैसे ही उसे शेयर करते हैं वह मैसेज बहुत से लोगों तक पहुंच जाता है, लेकिन कोई भी उसे खरीद नहीं सकता है, उल्टा वह भी इसी तरह से शेयर कर देता है। इस तरह से यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें- विदेश में नौकरी पाने का ये है सही तरीका, मिलेगी मोटी सैलरी

कैसे हो रही है कमाई?
ऐसा नहीं है कि अगर इस फर्जीवाड़े में आपसे कोई ठगी नहीं हो रही है, तो इस वेब पेज को बनाने वाले व्यक्ति को कोई फायदा नहीं हो रहा है। दरअसल, इस वेब पेज को बनाने वाला शख्स हर पेज पर गूगल के विज्ञापन लगा रहा है, जिससे वह हर क्लिक पर कमाई कर रहा है। इस तरह, भले ही आपसे उस शख्स ने कोई पैसे नहीं लिए, लेकिन आपके शेयर करने की वजह से ही उसकी खूब कमाई हो रही है। ये भी पढ़ें- जानिए कब खरीदें घर, ताकि मिले सस्ता और सही समय पर

फर्जीवाड़े के ये हैं सबूत
यह वेबसाइट फर्जीवाड़ा कर रही है, इसके तीन खास सबूत है-
1- इस वेब पेज का यूआरएल (डोमेन) amazon-sale.co.in है, जबकि वास्तव में असली वेबसाइट का यूआरएल amazon.in है।
2- अमजेन की वेबसाइट का यूआरएल सुरक्षित यानी प्रोटेक्टेड होता है, जबकि इस वेब पेज का यूआरएल प्रोटेक्टेड नहीं है। असली अमेजन वेबसाइट के यूआरएल के शुरुआत में एक ताले का निशान होता है और उसके आगे secure लिखा रहता है। यूआरएल में शुरुआत में ही https भी लिखा रहता है।
3- अमेजन एक ई-कॉमर्स वेबसाइट है और अधिकतर ई-कॉमर्स वेबसाइट गूगल के विज्ञापन नहीं देती हैं, ना ही अमेजन ऐसा करती है। वहीं दूसरी ओर, वायरल हो रहे यूआरएल को खोलने पर जो पेज खुलता है, उस पर साफ दिखाई दे रहा है कि उसमें गूगल के विज्ञापन का इस्तेमाल किया गया है।
ये भी पढ़ें- आपका आधार डेटा चुराती हैं ये 8 वेबसाइट, बच के रहिए
-
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
'खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा', बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी 11,000 सस्ती, अब इतने का मिल रहा है 100 ग्राम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट -
'सबको माफ करते हुए जाओ,' बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO -
Delhi Weather: मार्च की गर्मी में दिल्ली में अचानक बारिश क्यों? IMD ने बताया असली कारण, आगे कैसा रहेगा मौसम? -
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप कर ली शादी, किसी को नहीं हुई कानो-कान खबर, कौन हैं खूबसूरत वाइफ? -
BAN vs PAK: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच आज, बिना पैसे खर्च किए घर बैठे फ्री में देख सकेंगे LIVE -
Delhi Weather Update: दिल्ली में बरसे बादल, लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? -
आज का मेष राशिफल 15 मार्च 2026: अटके काम बनेंगे पर खर्चों का रखें ख्याल -
Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस -
Papamochani Ekadashi 2026 Effect: इन 4 राशियों की एकादशी पर चमकी किस्मत, मिलेगा सच्चा प्यार, होगा धन लाभ












Click it and Unblock the Notifications