आप भी हैं रिलायंस जियो के ग्राहक, 4जी के नाम पर मिल रही 3जी से भी कम स्पीड!
यूके की कंपनी ओपनसिग्नल ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जियो की 4जी स्पीड सिर्फ 3.92 एमबीपीएस है, जबकि भारती एयरटेल की 4जी स्पीड 11.5 एमबीपीएस है।
नई दिल्ली। जहां एक ओर रिलायंस जियो के टेलिकॉम बाजार में आने के बाद से अन्य कंपनियों में प्राइस वॉर शुरू हो चुका है, वहीं इंटरनेट के मामले में एक रिपोर्ट से ऐसा खुलासा हुआ है, जिससे रिलायंस जियो के ग्राहक चौंक जाएंगे। आइए जानते हैं इस खुलासे के बारे में। ये भी पढ़ें- ये है धांसू ऑफर, BSNL लाया रिलायंस जियो से भी सस्ता प्लान

काफी कम है जियो की इंटरनेट स्पीड
यूके की कंपनी ओपनसिग्नल ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जियो की 4जी स्पीड सिर्फ 3.92 एमबीपीएस है, जबकि भारती एयरटेल की 4जी स्पीड 11.5 एमबीपीएस है। इससे यह बात पूरी तरह से साफ है कि रिलायंस जियो की इंटरनेट स्पीड भारती एयरटेल के मामले में काफी कम है। ये भी पढ़ें- विदेश में नौकरी पाने का ये है सही तरीका, मिलेगी मोटी सैलरी

एयरटेल के 3जी से भी कम है जियो की स्पीड
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारती एयरटेल की 3जी की स्पीड 4.77 एमबीपीएस की है। इस तरह से ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में यह साफ किया गया है कि रिलायंस जियो में 4जी के नाम पर एयरटेल के 3जी से भी कम स्पीड दी जा रही है। ऐसे में इस रिपोर्ट से रिलायंस जियो के ग्राहकों को काफी हैरानी हो सकती है। ये भी पढ़ें- 10 लाख लोगों की आधार जानकारी लीक, जानिए कैसे हुआ ये

इनसे भी पीछे दिखाया है जियो को
रिलायंस जियो की स्पीड को ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में वोडाफोन और आइडिया से भी कम बताया गया है। ओपनसिग्नल की लिस्ट में भारती एयरटेल के बाद दूसरे नंबर पर वोडाफोन है, जबकि तीसरे नंबर पर आइडिया। वोडाफोन की इंटरनेट स्पीड 8.59 एमबीपीएस बताई गई है, जबकि आइडिया की इंटरनेट स्पीड 8.34 एमबीपीएस बताई गई है। ये भी पढ़ें- आपका आधार डेटा चुराती हैं ये 8 वेबसाइट, बच के रहिए

ट्राई ने जियो को बताया पहले नंबर पर
जहां ओपनसिग्नल की रिपोर्ट ने जियो को सबसे खराब बता दिया है, वहीं ट्राई ने इसे सबसे अच्छी इंटरनेट स्पीड वाला बताया है। ट्राई के मुताबिक मार्च महीने में रिलायंस जियो की इंटरनेट स्पीड 16.48 एमबीपीएस रही है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 8.33 एमबीपीएस की स्पीड के साथ आइडिया, तीसरे नंबर 7.66 एमबीपीएस की स्पीड के साथ भारती एयरटेल और चौथे नंबर पर 5.66 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड के साथ वोडाफोन है। ये भी पढ़ें- जानिए कब खरीदें घर, ताकि मिले सस्ता और सही समय पर












Click it and Unblock the Notifications