Income Tax Slab: अब ₹12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री होने से कितने पैसे बचेंगे? पूरा कैलकुलेशन
Income Tax Slab New: आज 1 फरवरी 2025 को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अब 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा। इसके साथ ही 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन का भी लाभ मिलेगा, जिससे 12.75 लाख रुपये तक की कमाई पूरी तरह टैक्स फ्री हो गई है।
यह भी पढ़ें- Budget 2025 Income Tax: अब 12 लाख तक कोई टैक्स नहीं, नया आयकर विधेयक अगले सप्ताह होगा पेश

Income Tax Slab for AY 2025-26: नया इनकम टैक्स स्लैब
बजट 2025 में वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे मिडिल क्लास को अधिक बचत का मौका मिलेगा। नया टैक्स स्लैब निम्नानुसार है:
- 0-4 लाख रुपये: कोई टैक्स नहीं (NIL)
- 4-8 लाख रुपये: 5%
- 8-12 लाख रुपये: 10%
- 12-16 लाख रुपये: 15%
- 16-20 लाख रुपये: 20%
- 20-24 लाख रुपये: 25%
- 24 लाख से अधिक: 30%
सीए ने बताया टैक्स से बचत का पूरा गणित ( tax free income calculation)
वनइंडिया हिंदी से बातचीत में राजस्थान के जाने-माने सीए मनीष अग्रवाल ने बताया कि सभी आयकर दाताओं के टैक्स की गणना तो 4 लाख तक शून्य, 8 लाख तक 5 प्रतिशत, 12 लाख तक 10 प्रतिशत के हिसाब से होगी, मगर 12 लाख 75 हजार रुपए की तक तनख्वाह व 12 लाख तक की वार्षिक आय को छूट का फायदा मिलेगा। मसलन, अगर किसी की तनख्वाह 10 लाख रुपए तक है तो उसके टैक्स के 40 हजार और 12 लाख तक की तनख्वाह वालों के अब 60 हजार रुपए की बचत होगी। अगर कुल आय 12 लाख रुपए अधिक बनती है तो उसको इस छूट का फायदा नहीं मिलेगा।
Tax free on income up to Rs 12 lakh: 12 लाख तक की इनकम पर टैक्स फ्री
नए टैक्स स्लैब के तहत अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75,000 रुपये रखा गया है, जिससे कुल 12.75 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई है।
How much tax will I pay on a 1200000 salary: 12 लाख से अधिक आय पर कितना टैक्स लगेगा?
यदि आपकी सालाना आय 13 लाख रुपये है, तो आपको 12 लाख तक टैक्स नहीं देना होगा, लेकिन अतिरिक्त 1 लाख रुपये पर 15% की दर से टैक्स देना होगा। इसी तरह, 16 लाख रुपये तक की आय पर 15% टैक्स लगेगा।
25% का नया टैक्स स्लैब
सरकार ने 20-24 लाख रुपये की आय के लिए 25% का नया टैक्स स्लैब पेश किया है। इससे ज्यादा की इनकम पर 30% टैक्स लागू होगा।
पुरानी टैक्स व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं
पुरानी टैक्स व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह 5 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री रहेगी, और स्टैंडर्ड डिडक्शन 50,000 रुपये ही रहेगा।
मिडिल क्लास को राहत
इस नई व्यवस्था से मिडिल क्लास के हाथ में ज्यादा पैसा आएगा, जिससे उनकी बचत और खर्च की क्षमता बढ़ेगी। 2024 के बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये किया गया था, और अब 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री करके सरकार ने एक और बड़ा तोहफा दिया है।
-
Gujarat News: मोदी सरकार के ‘जो कहना, वो करना’ मंत्र का उदाहरण: हर्ष संघवी -
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications