जियो के समर सरप्राइज ऑफर में तीन नहीं चार महीने तक सब कुछ मिलेगा मुफ्त!
लोग मान रहे हैं कि रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर में जियो प्राइम की मेंबरशिप लेकर 303 रुपए से रिचार्ज करने के बाद उन्हें तीन महीने तक मौजूदा सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी।
नई दिल्ली। यूं तो लोग रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर को ले रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही लोगों के मन में एक कंफ्यूजन भी है। आइए जानते हैं क्या है लोगों के बीच कंफ्यूजन।

तीन महीने तक मुफ्त सुविधा
दरअसल, लोग मान रहे हैं कि रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर में जियो प्राइम की मेंबरशिप लेकर 303 रुपए से रिचार्ज करने के बाद उन्हें तीन महीने तक मौजूदा सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी। हालांकि, ऐसा है नहीं। आपको अगर लग रहा है कि इन तीन महीनों की मुफ्त सुविधा के लिए आपको 303 रुपए देने पड़ रहे हैं तो आप गलत हैं। ये भी पढ़ें- 303 नहीं सिर्फ 253 रुपए में ही जियो हो जाएगा 3 महीने के लिए फ्री, ये है एक्टिवेट करने का सही तरीका

चार महीने तक मुफ्त सुविधा
अगर आप रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर के तहत जियो प्राइम की 99 रुपए की मेंबरशिप लेकर 303 रुपए से रिचार्ज करते हैं तो आपको चार महीने तक कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा और आप मौजूदा फ्री ऑफर का चार महीनों तक मजा ले सकते हैं।

कैसे होगा ये?
दरअसल, जियो प्राइम का सदस्य बनन के बाद 303 रुपए से रिचार्ज कराने पर आपको तीन महीने मुफ्त सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही जो 303 रुपए आपने दिए हैं, वह चौथे महीने में लागू होंगे। इस तरह से आपको जियो समर सरप्राइज ऑफर में तीन नहीं, बल्कि चार महीनों तक मुफ्त में कॉलिंग और इंटरनेट का मजा मिलेगा। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो डीटीएच की तस्वीरें हुईं लीक, कुछ ऐसा दिखता है ये

सिर्फ 302 में पाएं जियो प्राइम और समर सरप्राइज ऑफर
अगर आपने अभी तक जियो प्राइम भी नहीं लिया है तो एक खास तरीके से आप महज 302 रुपए में जियो प्राइम और जियो समर सरप्राइज ऑफर, दोनों ही पा सकते हैं। इसके लिए आपको करना बस इतना है कि आप जियो प्राइम का 99 रुपए का और 303 रुपए का रिचार्ज रिलायंस जियो के जियो मनी ऐप से करें। इस तरह आपको दोनों पर 50-50 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा और आपका कुल खर्चा सिर्फ 302 रुपए का होगा। (99+303=402-100=302)

पहले ही करा चुके हैं 303 का रिचार्ज तो क्या?
अगर आप रिलायंस जियो की तरफ से की गई इस घोषणा से पहले ही 303 रुपए से रिचार्ज करा चुके हैं तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके उसी रिचार्ज के तहत आपको जियो समर सरप्राइज ऑफर दे दिया जाएगा। ये भी पढ़ें- सरकार ने लिया 2000 और 500 के नोट से जुड़ा एक बड़ा फैसला, हर 3-4 साल में बदलेंगे सुरक्षा फीचर्स

क्या मिलेगा इस ऑफर में?
समर सरप्राइज ऑफर में आपको 303 या उससे अधिक का रिचार्ज कराने पर मौजूदा सेवाएं तीन महीने तक मुफ्त में मिलेंगी। यानी अगर आप 303 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो तीन महीने तक के लिए आपको रोजाना अनलिमिटेड मुफ्त कॉल्स के अलावा 1 जीबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा।

अगर 149 रुपए से करा लिया रिचार्ज तो क्या?
अगर आपने रिलायंस जियो की तरफ से घोषणा होने से पहले ही 149 रुपए से रिचार्ज करा लिया है तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस रिचार्ज पर आपको समर सरप्राइज ऑफर तो नहीं मिलेगा, लेकिन ये पैसे भी बचे रहें और समर सरप्राइज ऑफर भी मिल जाए, ऐसा करने का एक तरीका है। ये भी पढ़ें- रसोई गैस हुई 5.57 रुपए महंगी, बिना सब्सिडी वालों को सरकार ने दी राहत

कैसे 149 रुपए के रिचार्ज के बाद भी पाएं ऑफर?
149 रुपए का रिचार्ज करा चुके लोगों को 303 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इस तरह उन्हें जियो के समर सरप्राइज ऑफर का फायदा मिल जाएगा। यहां आपको बता दें आपको 149 रुपए आपके खाते में सुरक्षित रहेंगे, जिनका इस्तेमाल आप जुलाई महीने में रिचार्ज कराने में कर सकते हैं।

क्या है 149 में फायदे?
149 रुपए के प्लान में आपको रोजाना अनलिमिटेड मुफ्त कॉल्स मिलेंगी और साथ ही 2 जीबी का इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस पैक में डेटा इस्तेमाल करने पर आप पूरे 2 जीबी डेटा का इस्तेमाल चाहे तो एक दिन में कर लें या फिर पूरे 28 दिनों में, क्योंकि इसकी वैधता 28 दिनों की होती है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications