रिलायंस जियो डीटीएच की तस्वीरें हुईं लीक, कुछ ऐसा दिखता है ये
जल्द ही रिलायंस जियो अपना सेट टॉप बॉक्स लेकर आ रहा है। दिखने में ये सेट टॉप बॉक्स कैसा होगा ये आप तस्वीर में देख सकते हैं। डीटीएच फोरम की वेबसाइट पर ये तस्वीरें लीक हुई हैं।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरफ से टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइम वॉर की स्थिति पैदा करने के बाद अब कंपनी ने डिजिटल टीवी की दुनिया में कदम रख दिया है। आइए जानते हैं क्या करने जा रही है रिलायंस जियो।

आ रहा है सेट टॉप बॉक्स

जल्द आएगा रिलायंस का आईपीटीवी
इंटरनेट की दुनिया में क्रांति करते हुए पहले तो रिलायंस जियो ने टेलिकॉम के क्षेत्र में प्रवेश करके लोगों को तोहफा दिया और फिर अब टीवी सेवा देने की तैयारी में है। यह भी कहा जा रहा है कि जल्द ही रिलायंस जियो आईपीटीवी भी ला सकता है।

आपकी आवाज से चलेगा टीवी

पहले से अलग हैं तस्वीरें
दरअसल, रिलायंस जियो के सेट टॉप बॉक्स की तस्वीरें पहले भी लीक हो चुकी हैं, लेकिन इस बार की तस्वीरें कुछ अलग हैं। हालांकि, इसमें दिए गए फीचर्स इससे पहले लीक हुई तस्वीरों जैसे ही हैं।

इसमें लग सकती है पेन ड्राइव
इसमें एचडीएमआई पोर्ट, लैन पोर्ट और यूएसबी पोर्ट भी हैं, इसका मतलब है कि इसमें पेन ड्राइव लगाई जा सकेगी। यह भी कहा जा रहा है कि यह नया जियो टीवी सेट टॉप बॉक्स रिलायंस जियो फाइबर पर काम करेगा।
सभी तस्वीरें डीटीएच फोरम से साभार।












Click it and Unblock the Notifications