रसोई गैस हुई 5.57 रुपए महंगी, बिना सब्सिडी वालों को सरकार ने दी राहत
मोदी सरकार ने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। नई कीमतें 1 अप्रैल से लागू होंगी। आइए जानते हैं सरकार ने लिए हैं क्या फैसले।
नई दिल्ली। सरकार की तरफ से जनता को एक बड़ा झटका दिया गया है। मोदी सरकार ने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। नई कीमतें 1 अप्रैल से लागू होंगी। आइए जानते हैं सरकार ने लिए हैं क्या फैसले।

5.57 रुपए महंगी हुई रसोई गैस
सरकार का यह फैसला सिर्फ उन लोगों के लिए बुरी खबर लाया है, जो सब्सिडी के गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं। सरकार ने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 5.57 रुपए बढ़ा दी है। इस तरह से अब 14.2 किलो का सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर अब आपको 440.50 रुपए में मिलेगा। ये भी पढ़ें- बैन होंगी बड़ी कंपनियों की 37 खतरनाक दवाएं!

बिना सब्सिडी का सिलेंडर सस्ता
अगर आप बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर लेते हैं तो आपके लिए सरकार की तरफ से खुशखबरी है। अब आपको बिना सब्सिडी के गैस सिलेंडर के लिए कम पैसे देने होंगे। सरकार ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपए कम कर दी है। इस तरह बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 737.50 रुपए से घटकर 723 रुपए हो गई है।

सस्ता हुआ विमान ईंधन
वहीं दूसरी ओर, तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख को देखते हुए विमान ईंधन यानी एटीएफ के दामों में कटौती की है। एटीएफ के दाम में 5.1 फीसदी यानी 2,811.38 रुपए प्रति किलो लीटर की कटौती की गई। इस कटौती के बाद नई कीमत 51,428 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। आपको बता दें कि इससे पहले एक मार्च और एक फरवरी को एटीएफ के दाम बढ़ाए गए थे। ये भी पढ़ें- सरकार ने लिया 2000 और 500 के नोट से जुड़ा एक बड़ा फैसला, हर 3-4 साल में बदलेंगे सुरक्षा फीचर्स

पिछले महीने महंगा किया था बिना सब्सिडी का सिलेंडर
सरकार ने पिछले ही महीने बिना सब्सिडी के सिलेंडर की कीमत 86 रुपए बढ़ाई थी। यह कीमत 1 मार्च से प्रभावी हुई थी। सरकार ने इस बढ़ोत्तरी के पीछे तर्क दिया गया था कि यह फैसला एलपीजी प्रोडक्ट में अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने की वजह से लिया गया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 737.50 रुपए हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications