Gold Rate Today: सोना खरीदारों के लिए मौका!₹5600 से ज्यादा सस्ता हुआ गोल्ड, अब इतनी है 22K-18k की कीमत
Gold Rate Today 23 June 2026: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है! सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार जारी उठापटक के बीच आज एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में आ रहे बदलावों और घरेलू मांग के असर से भारतीय बाजारों में सोना पिछले चार दिनों में 5 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ है।
राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड ₹440 और 22 कैरेट गोल्ड ₹410 तक नीचे आया है। । इससे पहले 20 जून को सोना ₹220 महंगा हुआ था, लेकिन उससे ठीक पहले लगातार चार दिनों में 24 कैरेट वाले सोने में ₹5,670 और 22 कैरेट में ₹5,200 की बंपर गिरावट आई थी।

MCX पर भी गिरावट, इतने रुपये टूटा सोना
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 23 जून बाजार खुलते ही दबाव देखा गया। शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.84% यानी ₹1,251 की भारी गिरावट के साथ ₹1,46,867 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह ₹1,47,203 पर बंद हुआ था।
वहीं अलग-अलग संस्थाओं की बात करें तो बुलियन्स के मुताबिक भाव ₹1,47,120 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक रेट ₹1,47,310 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि गुडरिटर्न्स पर यह ₹1,46,060 के स्तर पर आ गया है।
Gold Price In India: भारत के कई शहरों में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,46,060 | ₹1,33,900 | ₹1,09,590 |
| मुंबई | ₹1,45,910 | ₹1,33,750 | ₹1,09,440 |
| कोलकाता | ₹1,45,910 | ₹1,33,750 | ₹1,09,440 |
| चेन्नई | ₹1,47,930 | ₹1,35,600 | ₹1,13,400 |
| पटना | ₹1,45,960 | ₹1,33,800 | ₹1,09,490 |
| लखनऊ | ₹1,46,060 | ₹1,33,900 | ₹1,09,590 |
| मेरठ | ₹1,46,060 | ₹1,33,900 | ₹1,09,590 |
| अयोध्या | ₹1,46,060 | ₹1,33,900 | ₹1,09,590 |
| गाजियाबाद | ₹1,46,060 | ₹1,33,900 | ₹1,09,590 |
| नोएडा | ₹1,46,060 | ₹1,33,900 | ₹1,09,590 |
| गुरुग्राम | ₹1,46,060 | ₹1,33,900 | ₹1,09,590 |
| चंडीगढ़ | ₹1,46,060 | ₹1,33,900 | ₹1,09,590 |
| जयपुर | ₹1,46,060 | ₹1,33,900 | ₹1,09,590 |
| लुधियाना | ₹1,46,060 | ₹1,33,900 | ₹1,09,590 |
| गुवाहाटी | ₹1,45,910 | ₹1,33,750 | ₹1,09,440 |
| इंदौर | ₹1,45,960 | ₹1,33,800 | ₹1,09,490 |
| कानपुर | ₹1,46,060 | ₹1,33,900 | ₹1,09,590 |
| अहमदाबाद | ₹1,45,960 | ₹1,33,800 | ₹1,09,490 |
| वडोदरा | ₹1,45,960 | ₹1,33,800 | ₹1,09,490 |
| सूरत | ₹1,45,960 | ₹1,33,800 | ₹1,09,490 |
| पुणे | ₹1,45,910 | ₹1,33,750 | ₹1,09,440 |
| नागपुर | ₹1,45,910 | ₹1,33,750 | ₹1,09,440 |
| नासिक | ₹1,45,940 | ₹1,33,780 | ₹1,09,470 |
| बेंगलुरु | ₹1,45,910 | ₹1,33,750 | ₹1,09,440 |
| भुवनेश्वर | ₹1,45,910 | ₹1,33,750 | ₹1,09,440 |
| कटक | ₹1,45,910 | ₹1,33,750 | ₹1,09,440 |
| हैदराबाद | ₹1,45,910 | ₹1,33,750 | ₹1,09,440 |
पिछले कुछ दिनों का उतार-चढ़ाव और वैश्विक कारण
ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में शांति समझौते (60 दिनों का युद्धविराम) को लेकर चल रही बातचीत और रुपये की कमजोरी का असर बाजार पर साफ दिख रहा है।
राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड ₹440 और 22 कैरेट गोल्ड ₹410 तक नीचे आया है। हालांकि, आज के शुरुआती कारोबार में मामूली ₹10 की तेजी देखी गई है। इससे पहले, 20 जून को सोना ₹220 महंगा हुआ था, लेकिन उससे ठीक पहले लगातार चार दिनों में 24 कैरेट वाले सोने में ₹5,670 और 22 कैरेट में ₹5,200 की बंपर गिरावट आई थी।
भारत में सोने और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
देश में सोना और चांदी की कीमतें कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारकों पर निर्भर करती हैं। इनमें वैश्विक बुलियन मार्केट, अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, भू-राजनीतिक तनाव, आयात शुल्क, जीएसटी, रुपये की विनिमय दर और घरेलू मांग प्रमुख हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के संकेतों के आधार पर रोजाना कीमतों में बदलाव होता है। अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन और ज्वेलर्स के मार्जिन की वजह से भी रेट में थोड़ा अंतर दिखाई देता है।
क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ?
कमोडिटी विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर निवेशक अभी भी सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने को देख रहे हैं। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ने से जोखिम की धारणा कुछ कम हुई है, लेकिन डॉलर, ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक संकेतकों पर नजर बनी हुई है। यही वजह है कि सोने में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
Google पर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने में क्या अंतर होता है?
- 24 कैरेट सोना: यह 99.9% शुद्ध होता है और बहुत मुलायम होने के कारण इसके सीधे गहने नहीं बनाए जा सकते।
- 22 कैरेट सोना: इसमें 91.6% सोना और बाकी अन्य धातुएं (जैसे तांबा, चांदी) होती हैं। गहने बनाने के लिए यह सबसे बेस्ट माना जाता है।
- 18 कैरेट सोना: इसमें 75% शुद्ध सोना होता है। यह काफी मजबूत होता है और इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से डायमंड या स्टडेड ज्वैलरी बनाने में होता है।
Q2. क्या सोने की शुद्धता जांचने का कोई सरकारी पैमाना है?
जी हां, सोने के गहने खरीदते समय हमेशा BIS Hallmark (हॉलमार्क) का निशान जरूर देखें। यह भारत सरकार की एजेंसी 'भारतीय मानक ब्यूरो' द्वारा सोने की शुद्धता प्रमाणित करने का एकमात्र कानूनी जरिया है।
Q3. सोने के गहने खरीदते समय फाइनल बिल में क्या-क्या जुड़ता है?
जब आप ज्वैलरी खरीदते हैं, तो दुकानदार सोने के वजन के हिसाब से बेस प्राइस (जैसे 22K का रेट), उस पर मेकिंग चार्जेस (गहने बनाने की मजदूरी) और कुल रकम पर 3% जीएसटी (GST) जोड़कर फाइनल बिल तैयार करता है।














Click it and Unblock the Notifications