Gold Rate Today: सोना हर दिन हो रहा अब सस्ता, फिर गिरे ₹3000 दाम, अब इतनी रह गई है 22K, 18K गोल्ड की कीमत

Gold Rate Today, 21 June 2026: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए ये अच्छा मौका हो सकता है। भारतीय सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में हर गिरावट हुई है। वीकली बेसिस पर सोने की कीमतों में ₹3,000 प्रति 10 ग्राम तक की भारी कटौती देखी गई है, वहीं चांदी तो ₹10,000 प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है औऱ 22 कैरेट 1,34,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,33,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। डॉलर की मजबूती, वैश्विक निवेशकों की बदली रणनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चित माहौल की वजह से सोने और चांदी पर दबाव बना हुआ है। इसका असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है।

Gold Rate Today 21 June 2026

Silver Price Today: चांदी भी हुई कमजोर

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी नरमी बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में चांदी करीब ₹10,000 प्रति किलो तक सस्ती हुई है। 21 जून 2026 को घरेलू बाजार में चांदी का भाव ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम के आसपास है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 64.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

Gold Rate: ईरान जंग में सोना 15,000 सस्ता,एक दिन में ₹3,123 गिरे दाम,आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गोल्ड?
Gold Rate: ईरान जंग में सोना 15,000 सस्ता,एक दिन में ₹3,123 गिरे दाम,आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गोल्ड?

Gold Price In India City Wise List : देश के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,46,230 ₹1,34,050 ₹1,09,710
मुंबई ₹1,46,080 ₹1,33,900 ₹1,09,560
कोलकाता ₹1,46,080 ₹1,33,900 ₹1,09,560
चेन्नई ₹1,48,370 ₹1,36,000 ₹1,13,700
पटना ₹1,46,130 ₹1,33,950 ₹1,09,610
लखनऊ ₹1,46,230 ₹1,34,050 ₹1,09,710
मेरठ ₹1,46,230 ₹1,34,050 ₹1,09,710
अयोध्या ₹1,46,230 ₹1,34,050 ₹1,09,710
कानपुर ₹1,46,230 ₹1,34,050 ₹1,09,710
गाजियाबाद ₹1,46,230 ₹1,34,050 ₹1,09,710
नोएडा ₹1,46,230 ₹1,34,050 ₹1,09,710
गुरुग्राम ₹1,46,230 ₹1,34,050 ₹1,09,710
चंडीगढ़ ₹1,46,230 ₹1,34,050 ₹1,09,710
जयपुर ₹1,46,230 ₹1,34,050 ₹1,09,710
लुधियाना ₹1,46,230 ₹1,34,050 ₹1,09,710
गुवाहाटी ₹1,46,080 ₹1,33,900 ₹1,09,560
इंदौर ₹1,46,130 ₹1,33,950 ₹1,09,610
अहमदाबाद ₹1,46,130 ₹1,33,950 ₹1,09,610
सूरत ₹1,46,130 ₹1,33,950 ₹1,09,610
वडोदरा ₹1,46,130 ₹1,33,950 ₹1,09,610
पुणे ₹1,46,080 ₹1,33,900 ₹1,09,560
नागपुर ₹1,46,080 ₹1,33,900 ₹1,09,560
नासिक ₹1,46,110 ₹1,33,930 ₹1,09,590
बेंगलुरु ₹1,46,080 ₹1,33,900 ₹1,09,560
भुवनेश्वर ₹1,46,080 ₹1,33,900 ₹1,09,560
कटक ₹1,46,080 ₹1,33,900 ₹1,09,560
हैदराबाद ₹1,46,080 ₹1,33,900 ₹1,09,560

Gold Price Fall Explained: आखिर क्यों लगातार गिर रहा है सोना?

सोने की कीमतों में आई ताजा गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती मानी जा रही है। डॉलर इंडेक्स एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जिससे निवेशकों का रुझान सोने से हटकर डॉलर आधारित परिसंपत्तियों की ओर बढ़ा है।

इसके अलावा अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता भी बाजार की दिशा तय कर रही है। निवेशक फिलहाल सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में बड़ी खरीदारी से बच रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,148.45 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स में भी गिरावट दर्ज की गई।

Gold Import Drop: सोने की कीमत बढ़ेगी या होगी कम? अचानक 70 फीसदी तक गिरा आयात
Gold Import Drop: सोने की कीमत बढ़ेगी या होगी कम? अचानक 70 फीसदी तक गिरा आयात

Gold Rate Calculation: भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी, मांग और आपूर्ति तथा घरेलू सर्राफा बाजार की स्थिति शामिल होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) और वैश्विक बुलियन बाजार के संकेत भी कीमतों को प्रभावित करते हैं। इसी वजह से रोजाना सोने और चांदी के दाम बदलते रहते हैं।

क्या कहते हैं बाजार एक्सपर्ट?

कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल डॉलर की मजबूती सोने के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। साथ ही अमेरिका-ईरान शांति प्रक्रिया को लेकर बनी अनिश्चितता भी निवेशकों को सतर्क बनाए हुए है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि डॉलर मजबूत बना रहता है तो निकट भविष्य में सोने की कीमतों पर दबाव जारी रह सकता है।

FAQs: सोने को लेकर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
1. आज 24 कैरेट सोने का भाव कितना है?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,46,230 प्रति 10 ग्राम पर है।

2. 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर होता है?

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने में अन्य धातुओं की थोड़ी मात्रा मिलाई जाती है, जिससे आभूषण बनाए जाते हैं।

3. क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

यह पूरी तरह निवेशक की जरूरत और निवेश अवधि पर निर्भर करता है। कीमतों में हालिया गिरावट खरीदारों के लिए अवसर मानी जा रही है।

4. सोने की कीमत रोज क्यों बदलती है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की कीमत, आयात शुल्क, मांग और आपूर्ति जैसे कारकों के कारण रोजाना कीमतों में बदलाव होता है।

5. 18 कैरेट सोना किस काम आता है?

18 कैरेट सोना मुख्य रूप से डायमंड और डिजाइनर ज्वेलरी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+