Gold Rate Today: सोना फिर सस्ता, अचानक ₹4500 टूटकर औंधे मुंह गिरा गोल्ड, खरीदारी का मौका या अभी और गिरेगा भाव?

Gold Rate Today 19 June 2026: अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। पिछले कुछ दिनों से लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार 19 जून 2026 को भी घरेलू बाजार में गोल्ड रेट दबाव में रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के वायदा भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि देश के प्रमुख शहरों में भी 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोना सस्ता हुआ है।

बाजार खुलने के बाद एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का अगस्त वायदा भाव करीब 2,644 रुपये टूटकर 1,46,665 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को भी सोने में करीब 4,500 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई थी। सर्राफा बाजार और रिटेल ज्वेलरी मार्केट में भी कीमतों में नरमी देखने को मिली है।

Gold Rate Today 19 June 2026

एक्सपर्ट के मुताबिक अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की हालिया टिप्पणियों, डॉलर में मजबूती और भारतीय शेयर बाजार में तेजी की वजह से निवेशकों का रुझान फिलहाल सोने से कुछ कम हुआ है। यही वजह है कि पिछले कुछ सत्रों में सोने में दबाव में नजर आ रही है।

<strong>Gold Rate Today: सोने की कीमतों ने दी राहत, लगातार दूसरे दिन घटे दाम, खरीदारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रे</strong>ट
Gold Rate Today: सोने की कीमतों ने दी राहत, लगातार दूसरे दिन घटे दाम, खरीदारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रे

Gold Price In India: भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
मुंबई ₹1,51,100 ₹1,38,500 ₹1,13,320
कोलकाता ₹1,51,100 ₹1,38,500 ₹1,13,320
चेन्नई ₹1,53,060 ₹1,40,300 ₹1,17,500
पटना ₹1,51,150 ₹1,38,550 ₹1,13,370
लखनऊ ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
मेरठ ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
अयोध्या ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
कानपुर ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
गाजियाबाद ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
नोएडा ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
गुरुग्राम ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
चंडीगढ़ ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
जयपुर ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
लुधियाना ₹1,51,250 ₹1,38,650 ₹1,13,470
गुवाहाटी ₹1,51,100 ₹1,38,500 ₹1,13,320
जलगांव ₹1,51,100 ₹1,38,500 ₹1,13,320
इंदौर ₹1,51,150 ₹1,38,550 ₹1,13,370
अहमदाबाद ₹1,51,150 ₹1,38,550 ₹1,13,370
सूरत ₹1,51,150 ₹1,38,550 ₹1,13,370
वडोदरा ₹1,51,150 ₹1,38,550 ₹1,13,370
पुणे ₹1,51,100 ₹1,38,500 ₹1,13,320
नागपुर ₹1,51,100 ₹1,38,500 ₹1,13,320
नासिक ₹1,51,130 ₹1,38,530 ₹1,13,350
बेंगलुरु ₹1,51,100 ₹1,38,500 ₹1,13,320
भुवनेश्वर ₹1,51,100 ₹1,38,500 ₹1,13,320
हैदराबाद ₹1,51,100 ₹1,38,500 ₹1,13,320

सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें केवल घरेलू मांग और सप्लाई से तय नहीं होतीं। इनके भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही कीमतों, डॉलर की मजबूती या कमजोरी, रुपये की विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी, जियोपॉलिटिकल तनाव और केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीतियों से भी प्रभावित होते हैं।

जब डॉलर मजबूत होता है या ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बनती है, तब आमतौर पर सोने पर दबाव देखने को मिलता है। वहीं वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख करते हैं।

Gold Rate Today: सोना महंगा हुआ या सस्ता? अब किस रेट में बिक रहा 22K-18K गोल्ड, खरीदारी से पहले चेक करें भाव
Gold Rate Today: सोना महंगा हुआ या सस्ता? अब किस रेट में बिक रहा 22K-18K गोल्ड, खरीदारी से पहले चेक करें भाव

चांदी भी हुई सस्ती (Silver Rate Today)

सोने के साथ-साथ चांदी में भी कमजोरी देखने को मिली है। घरेलू बाजार में चांदी का भाव घटकर ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 68.17 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।

आखिर क्यों टूट रहे हैं सोने के दाम?

बाजार जानकारों का कहना है कि फेडरल रिजर्व की हालिया नीति बैठक के बाद निवेशकों की धारणा बदली है। नए फेडरल रिजर्व चेयरमैन केविन वॉर्श ने संकेत दिए हैं कि यदि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहती है तो 2026 में ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी संभव है। इससे डॉलर को मजबूती मिली है और सोने पर दबाव बढ़ा है।

इसके अलावा भारतीय शेयर बाजार में तेजी और रुपये की मजबूती ने भी निवेशकों को सोने से कुछ दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया है। यही वजह है कि पिछले तीन कारोबारी सत्रों से सोना लगातार फिसल रहा है।

क्या अभी सोना खरीदना चाहिए?

विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए गिरावट के दौरान चरणबद्ध खरीदारी की रणनीति बेहतर हो सकती है। हालांकि अल्पकाल में अंतरराष्ट्रीय संकेतों और अमेरिकी ब्याज दरों से जुड़ी खबरों के चलते उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

FAQs: सोने को लेकर लोगों के सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
Q1. आज 24 कैरेट सोने का भाव कितना है?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,51,250 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

Q2. 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है जबकि 22 कैरेट सोने में अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं, इसलिए इसका उपयोग आभूषण बनाने में अधिक होता है।

Q3. क्या सोना अभी और सस्ता हो सकता है?

यह अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर इंडेक्स और ब्याज दरों पर निर्भर करेगा। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Q4. भारत में सोने की कीमत रोज क्यों बदलती है?

अंतरराष्ट्रीय गोल्ड प्राइस, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क और स्थानीय मांग के कारण कीमतें रोज बदलती हैं।

Q5. निवेश के लिए 22 कैरेट या 24 कैरेट सोना बेहतर है?

निवेश के लिए आमतौर पर 24 कैरेट सोना बेहतर माना जाता है क्योंकि इसकी शुद्धता अधिक होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+