नए पोर्टल में खामियों के बाद विदेशों में पैसे भेजने वालों को दी बड़ी राहत, 30 जून तक कर सकते हैं ये काम
नई दिल्ली, जून 14। इनकम टैक्स की नई वेबसाइट में कई खामियां सामने आ रही है, जिसे लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी नाराजगी जता चुकी है। इन खामियों की वजह सरकार ने लोगों को ई-फाइलिंग को लेकर सुविधा दी है। इनकम टैक्स ने 30 जून तक लोगों को हाथ से फॉर्म भरने की छूट दी है।

इनकम टैक्स ने सर्कुलर जारी कर 30 जून तक फॉर्म 15सीए/15सीबी को हाथ से भरने की अनुमति दे दी है। आपको बता दें कि 15CA/15CB के तहत विदेशों में पैसा भेजने के लिए ये फॉर्म भरना जरूरी होता है। गौरतलब है कि इनकम टैक्स का नया पोर्टल www.incometax.gov.in 7 जून को लॉन्च हुआ, लेकिन पोर्टल पर कई तकनीकी खामी आ गई। जिसके बाद सरकार ने नाराजगी भी जताई।












Click it and Unblock the Notifications