ट्विटर से यूज़र्स के नंबर चोरी, ईरान समेत तीन देशों पर शक़
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर ने अपने कुछ यूज़र्स के फ़ोन नंबर सरकारों की ओर से काम करने वाले हैकरों के हाथ लगने की आशंका जताई है.
यह सब ट्विटर के एंड्रॉयड ऐप्लीकेशन की एक ख़ामी के कारण हुआ और इसके लिए ट्विटर ने माफ़ी भी मांगी है.
एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने ट्विटर के उस फ़ीचर में एक ख़ामी पाई थी जिसके ज़रिये यूज़र अपने फ़ोन पर मौजूद कॉन्टैक्ट्स को ट्विटर पर अपलोड कर सकते हैं.
दिसंबर में इस सिक्योरिटी रिसर्चर को इसी ख़ामी के ज़रिये कुछ वरिष्ठ राजनेताओं और हस्तियों के फ़ोन नंबर मिल गए थे.
ट्विटर ने कहा कि बीते साल दिसंबर के आसपास उसे ईरान, इसराइल और मलेशिया से इस फ़ीचर के इस्तेमाल के लिए बहुत अधिक संख्या में रिक्वेस्ट आ रहे थे.
इस संबंध में ट्विटर ने अपने ब्लॉग में जानकारी तो दी है, मगर यह बताने से इनकार कर दिया है कि कितने यूज़र्स के फ़ोन नंबर हैकरों के हाथ लगे होंगे.
क्या कहा ट्विटर ने
ट्विटर ने इस फ़ीचर ख़ामी का ग़लत ढंग से फ़ायदा उठाए जाने को लेकर अपने ब्लॉग पर लिखा है, "ऐसा संभव है कि कुछ आईपी अड्रेस का संबंध सरकार समर्थित तत्वों से हों. हम इस सब को अति सावधानी बरतते हुए और सैद्धांतिक आधार पर सार्वजनिक कर रहे हैं."
ट्विटर ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है कि उसे ऐसा क्यों लगता है कि इस हमले के पीछे सरकारें हो सकती हैं.
मगर सुराग़ इस बात से लिया जा सकता है कि ईरान में भले ही ट्विटर पर बैन लगा है, मगर फिर भी वहां से यूज़र्स इसे इस्तेमाल करते हैं.
इसराइल और ईरान हैकिंग की दुनिया के बड़े खिलाड़ी हैं. अमरीकी थिंक टैंक कॉर्नेगी एंडोमेंट के लिए काम करने वाले करीम ने बीबीसी को बताया था कि इसराइल साइबर ताक़त के मामले में अमरीका, रूस और चीन के साथ पहले पायदान पर आता है.
इसके बाद यूरोपीय देशों के साइबर बैकर आते हैं और ईरान तीसरे दर्जे की साइबर पावर है.
बीबीसी की रेडियो सिरीज़ 'द इन्क्वायरी' के अनुसार ईरान के पास रूस जैसी ताक़त वाली साइबर सेना तो नहीं है, मगर वहां के हैकर ट्विटर जैसे सोशल मीडिया को परेशान करने का माद्दा ज़रूर रखते हैं.
जानकार बताते हैं कि ईरान की साइबर सेना को वहां के मशहूर रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स चलाते हैं.
कैसे ख़तरे में आए यूज़र
दिसंबर में टेकक्रंच ने बताया था कि सिक्यॉरिटी रिसर्चर इब्राहिम बालिक ने 1 करोड़ 70 लाख फ़ोन नंबरों को कुछ विशेष ट्विटर यूज़र्स के अकाउंट से मैच किया था.
उन्होंने यह सब ट्विटर के एंड्रॉयड ऐप में मौजूद कॉन्टैक्ट्स फ़ीचर की एक खामी का फ़ायदा उठाते हुए किया था.
इस फ़ीचर के माध्यम से यूज़र ट्विटर पर मौजूद उन लोगों से संपर्क कर सकते हैं जिनका नंबर उनके पास है.
इब्राहिम बालिक ने अपने आप 2 अरब से अधिक फ़र्ज़ी फ़ोन नंबर बनाए और उन्हें ऐप के माध्यम से ट्विटर पर अपलोड कर दिया.
दो महीने के समय में इसराइल, तुर्की, ईरान, ग्रीस, आरमेनिया, फ्रांस और जर्मनी के यूज़र्स के नंबरों से ये फ़र्ज़ी नंबर मैच हो गए.
उन्होंने इस ख़ामी के बारे में ट्विटर को नहीं बताया बल्कि कुछ हाई प्रोफ़ाइल ट्विटर यूज़र्स, जिनमें राजनेता और अधिकारी शामिल थे, को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल कर लिया और सीधे उन्हें बताया कि कैसे उन्हें यह नंबर मिला.
बीते ही साल दिसंबर के आख़िर तक ट्विटर ने इस ख़ामी को दुरुस्त कर लिया था.
एक ब्लॉग पोस्ट में ट्विटर ने लिखा है कि उसने अपने इस फ़ीचर में ऐसे बदलाव किए हैं ताकि सर्च करने पर किसी अकाउंट का नाम न दिखे.
ट्विटर ने लिखा है, "जो हुआ, उसके लिए हमें खेद है."
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications