Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!
IPL 2026, Kavya Maran News: आईपीएल 2026 का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबले का साथ किया जाएगा। शनिवार यानी 28 मार्च को आरसीबी और एसआरएच की टीम आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में आपस में भिड़ने वाली है। लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले दोनों ही टीमों को एक साथ एक बुरी खबर मिली है।
हेजलवुड और कमिंस का शुरुआती मैच खेलना मुश्किल (IPL 2026, Kavya Maran News)
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के दो घातक तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के मेडिकल स्टाफ ने अभी तक इन दोनों खिलाड़ियों को भारत आने की अनुमति नहीं दी है। हेजलवुड और कमिंस दोनों वर्तमान में रिहैब के दौर से गुजर रहे हैं।

कब तक हो सकती है टीम में वापसी
जोश हेज़लवुड पिछले साल नवंबर से ही हैमस्ट्रिंग और फिर अकिलीज़ इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह एशेज़ और टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। दूसरी ओर पैट कमिंस अपनी पीठ की समस्या (बैक इंजरी) के कारण लंबे समय से मैदान से बाहर हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि टूर्नामेंट के कुछ मैचों के बाद ये दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन 28 मार्च को होने वाले ओपनिंग मैच में इनका खेलना नामुमकिन है।
आरसीबी और हैदराबाद पर असर
जोश हेज़लवुड की अनुपस्थिति आरसीबी के लिए एक बड़ा घाटा है। पिछले सीजन में उन्होंने 12 मैचों में 22 विकेट लेकर टीम को उसका पहला खिताब दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। विराट कोहली की टीम को अपने मुख्य स्ट्राइक गेंदबाज के बिना ही चेन्नई, राजस्थान और मुंबई जैसी भारी-भरकम टीमों का सामना करना होगा। दूसरी तरफ काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चुनौती और भी बड़ी है क्योंकि पैट कमिंस न केवल उनके मुख्य गेंदबाज हैं, बल्कि टीम के कप्तान भी हैं।
ईशान किशन कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे
कमिंस की अनुपस्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान किसे सौंपी जाएगी, इसे लेकर कयास तेज हो गए हैं। इस दौड़ में ईशान किशन का नाम सबसे आगे चल रहा है। ईशान ने हाल ही में झारखंड को अपनी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई है, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता पर मुहर लगी है। हालांकि टीम के पास अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड जैसे विकल्प भी मौजूद हैं, लेकिन घरेलू अनुभव और हालिया फॉर्म को देखते हुए ईशान किशन ही कप्तानी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications