Bihar News: पटना के NMCH में चूहों ने किया ऑपरेशन, डॉक्टर बने मूकदर्शक! तेजस्वी बोले- ये है नीतीश मॉडल
Bihar News: बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का एक और 'सर्जिकल स्ट्राइक' सामने आया है इस बार सर्जन कोई डॉक्टर नहीं, बल्कि चूहे थे। राजधानी पटना के नामचीन सरकारी अस्पताल NMCH में भर्ती एक मरीज की उंगलियों को चूहों ने कुतर दिया, वो भी तब जब वो गहरी नींद में था। अब न डॉक्टरों को भनक लगी, न सुरक्षा स्टाफ को। ये सुन कर आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन सच्चाई यही है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD विधायक तेजस्वी यादव ने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ने इस घटना का वीडियो साझा करते हुए कहा, अब बिहार में इलाज डॉक्टर नहीं, चूहे करते हैं और नीतीश सरकार सिर्फ़ प्रेज़ेंटेशन देती है। कुछ दिनों पहले इसी अस्पताल में एक मृतक की आंखें भी चूहे कुतर गए थे। पर कार्रवाई? जी नहीं...चूहों की प्रोन्नति ज़रूर हो गई होगी।

बिहार सरकार पर भड़के तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD विधायक तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इस घटना के पीड़ित व्यक्ति का वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'पटना के (NMCH) नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती दिव्यांग मरीज जो रात के समय गहरी नींद में थे तो उनके पैर की उंगलियों को चूहे ने कुतर दिया। इसी अस्पताल में बीते दिनों एक मृतक की आंख को चूहे ने कुतर दिया था लेकिन किसी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।'
ये भी पढ़ें Bihar Election 2025: EBC का समर्थन तय करेगा बिहार की सत्ता का रास्ता, 36% आबादी, 112 जातियां
नीतीश कुमार पर कसा तंज
उन्होंने आगे लिखा कि, अंदरखाने RSS/BJP के CM उम्मीदवार बन इतरा कर घूम रहे अमंगलकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने हमारे द्वारा 17 महीने के कार्यकाल में दिन-रात मेहनत कर सुधारी-संवारी गयी स्वास्थ्य व्यवस्था को फिर से बदहाल कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग फिर से दुर्गति पथ पर है। जो विभाग अपने अस्पतालों में साफ-सफाई और सुरक्षा तक की व्यवस्था नहीं कर पाता, जहां अच्छा भला आदमी बीमार हो जाए वो मरीजों का क्या इलाज करेगा? अचेत मुख्यमंत्री को प्रेजेंटेशन दिखा बता दिया जाएगा कि मरीज की उंगलियां चूहे ने नहीं बल्कि करोड़ों की अत्याधुनिक रोबोटिक मशीन द्वारा उसके ऑपरेशन के ज़रिए कुतरी गयी है। फिर CM बोलेंगे कि 2005 से पहले ई सब होता था जी?
ये भी पढ़ें Manish Kashyap PMCH: यूट्यूबर मनीष कश्यप को डॉक्टरों ने पीटा, 3 घंटे तक बंधक बना कर रखा, क्या है मामला?












Click it and Unblock the Notifications