Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के नए CM पद पर पहली पसंद कौन? सी वोटर सर्वे में चौंकाने वाला रिजल्ट
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ही रणनीति बनाने, गठबंधन मजबूत करने और चेहरों को सामने लाने में जुटे हैं। इसी बीच C वोटर के ताज़ा ओपिनियन पोल ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। सी वोटर सर्वे में जनता ने बताया है कि वे बिहार का अगला मुख्यमंत्री किसे देखना चाहते हैं?
तेजस्वी यादव को मिला सबसे ज़्यादा समर्थन
सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, 40.6% लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है। यह संकेत है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया की तरफ से तेजस्वी सबसे मज़बूत दावेदार के रूप में उभरे हैं।

नीतीश कुमार की लोकप्रियता में गिरावट
वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वे में सिर्फ 18.4% लोगों ने पसंद किया, जो पिछली बार की तुलना में साफ़ गिरावट दर्शाता है। हालांकि, एनडीए की तरफ से अब भी उनका चेहरा आगे रखा जा सकता है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने दावा किया है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत के दौरान यह तय हुआ है कि आगामी चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा।
अन्य नामों का प्रदर्शन
प्रशांत किशोर को 14.9% लोगों ने पसंद किया है, जो राजनीति में उनके बढ़ते प्रभाव को दिखाता है। बीजेपी के सम्राट चौधरी को 8.2% और एलजेपी (रामविलास) के चिराग पासवान को 3.7% समर्थन मिला।
चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारियां
भारत निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में बिहार के मान्यता प्राप्त दलों के लगभग 280 बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने एजेंट्स को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications