Manish Kashyap PMCH: यूट्यूबर मनीष कश्यप को डॉक्टरों ने पीटा, 3 घंटे तक बंधक बना कर रखा, क्या है मामला?

Manish Kashyap PMCH: बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की पिटाई का मामला सामने आया है। पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (PMCH) के डॉक्टरों पर मार-पीट का आरोप लगा है। वहीं इस घटना के बाद से ही हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Manish Kashyap Controversy

जानिए क्यों हुई मारपीट?

दरअसल, बीजेपी नेता और यूटयूबर मनीष कश्यप को PMCH हॉस्पिटल में एक महिला की इलाज के लिए सिफारिश के लिए गए थे। लेकिन इस दौरान वहां की अव्यवस्था देख कर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने वीडियो बना लिया। जिसके बाद वहां पर मौजूद डॉक्टरों से उनका बहस हो गया। जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई। वहीं अब मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उदय सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा?

3 घंटे तक बंधक बनाए रखा

वहीं मनीष कश्यप का आरोप है कि, डॉक्टरों ने उनको एक रूम में बंद कर दिया। मोबाइल छीन लिया। वहीं लगभग 3 घंटे तक बंधक बना लिया गया। वहीं पुलिस के आने के बाद उन्हें छुड़ाया गया।

ये भी पढ़ें Bihar News: '1 हजार करोड़ रुपये का निवेश, जीविका दीदियों का खुद का बैंक', मिलेगा सस्ता ऋण, जानिए मामला

दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया

इधर मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज कर लिए गए हैं। मनीष कश्यप के समर्थकों ने डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। समर्थकों का कहना है कि, मनीष कश्यप के चेहरे पर गहरी चोटे भी आई है। वहीं डॉक्टरों की ओर से भी मनीष कश्यप और उनके समर्थकों के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+