MP: शहडोल में तालिबानी सजा, गणेशजी का चंदा मांगने गए युवक को बिजली के खंबे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

शहडोल, 6 सितंबर। जिला मुख्यालय के पांडवनगर में एक युवक को बिजली के खंबे मे बांधकर पीटने और अधमरा करने का मामला सामने आया है। युवक को पीटने का वायरल वीडियो देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। दरअसल गणेश जी का चंदा लेने गाय चोरी के संदेह में मारपीट की गई है। वीडियो में युवक के शरीर पर फैला खून सजा की भयावहता की कहानी कह रहा है। इस मामले में पुलिस अनजान बनी हुई है।

खंभे से बांधकर की गई पिटाई

खंभे से बांधकर की गई पिटाई

जिले में एक युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, युवक पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए बीड़ द्वारा बेल्ट की मदद से बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया है, जबकि ये भी खबर सामने आई है कि, पिटाई का शिकार युवक गणेश जी का चंदा मांगने गया था। घटना का हैरान कर देने वाला है।

चार युवक चंदा मांगने गए थे

चार युवक चंदा मांगने गए थे

मिली जानकारी अनुसार, जिला मुख्यालय के पांडवनगर क्षेत्र में जिले के ही रहने वाले चार युवक गणेश जी का चंदा मांगने गए थे। संदेह होने पर जब नगर वासियों ने उनको रोका तो 3 युवक भाग निकले। लेकिन 1 युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसे बिजली के खंभे में बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

युवक उनसे रहम की भीख मांगता रहा

युवक उनसे रहम की भीख मांगता रहा

बताते चलें कि, जब भीड़ युवक को पीट रही थी, तब युवक उनसे रहम की भीख मांगता रहा। लेकिन, गुस्साए नगर वासियों ने उसकी एक न सुनी। उसके साथ मारपीट तो की ही। साथ ही साथ किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

रहवासियों का आरोप

रहवासियों का आरोप

इस पूरे घटना में रहवासियों का कहना है कि, युवक चंदा मांगने के बहाने घरों की रेकी करने आए थे। हालांकि पुलिस इस मामले से खुद को अनजान बता रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार

कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार

वहीं इस घटना में कोतवाली थाना प्रभारी संजय जायसवाल का कहना है मारपीट के मामले का 1 वीडयो वायरल हो रहा है। मामले की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+