आइसक्रीम खिलाने के बहाने दोस्त के रूम पर ले जाकर नाबालिग का गैंगरेप, वीडियो बनाकर कर डाली सहेली की मांग
नरसिंहगढ़ में दसवीं की छात्रा से आरोपी ने आइसक्रीम खिलाने के बहाने दोस्त के रूम पर ले जाकर गैंगरेप किया। पीड़िता का वीडियो भी बनाया। नाबालिग को ब्लैकमेल करके लगातार कर रहे दुष्कर्म।
भोपाल, 19 अप्रैल। नरसिंहगढ़ में दसवीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीनों आरोपी नाबालिग का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान नाबालिग का वीडियो बनाया और धमकी देकर लगातार गैंगरेप करते रहे। मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपियों ने पीड़िता से उसकी सहेली की भी मांग कर दी। इस बात से परेशान होकर पीड़िता ने परिवार वालों को घटना बताई, जिसके बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है।

नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी रविंद्र चावरिया ने बताया कि 10वीं में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग सोमवार को पिता के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आई थी। उसने बताया कि आरोपी सुनील लववंशी को वह जानती थी। मार्च महीने में उसने सुनील से फोन पर बात की। अगले दिन फिर उसका कॉल आया और उसके स्कूल के बाहर मिलने बुलाया। उसने कहा चलो तुम्हें आइसक्रीम खिला कर लाता हूं। आरोपी सुनील आइसक्रीम खिलाने के बहाने पीड़िता को बाइक से दोस्त समर लववंशी के फूफा रामनारायण लववंशी के मकान में लेकर गया। जहां पर सुनील और समर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो दिखाते हुए नाबालिग को धमकाया कि जब भी बुलाए तो चले आना, नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद 18 मार्च, 28 मार्च और 6 अप्रैल को आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग पीड़िता ने बताया कि आखिरी दिन उनके साथ एक और लड़का था, उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने पीड़िता से कहा है कि वह अगली बार अपनी सहेली को भी साथ लेकर आए, नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपी पीड़िता पर सहेली को साथ लाने का लगातार दबाव बनाने लगे। इस बात से परेशान होकर पीड़िता ने पूरी बात अपने पिता को बता दी।

नरसिंहगढ़ पुलिस ने धारा 366, 342, 376(2)(N),376(3),376(DA),506,भादवि3/4, 5/6 पोस्को एक्ट के तहत ग्राम पंजारा निवासी 22 साल के आरोपी सुनील लववंशी और 19 साल के समर उर्फ सोनू लववंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीसरा अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने बताया कि तीसरे आरोपी की भी तलाश जारी है। और पूरे मामले में जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें-LIC IPO : सरकार ने उठाया बड़ा कदम, आईपीओ में आएगा छप्पर फाड़ कर पैसा












Click it and Unblock the Notifications