Honey Trap : 5 महिलाओं के मोबाइलों में MP के इन नेताओं-अफसरों के मिले एक हजार अश्लील वीडियो

भोपाल। मध्य प्रदेश हनीट्रैप केस में सरकार भी फंसती नजर आ रही है, क्योंकि भोपाल और इंदौर से पकड़ी गईं पांचों महिलाओं के मोबाइल व कम्प्यूटर हार्ड डिस्क ने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। इनसे बरामद मोबाइल करीब एक हजार अश्लील वीडियो से भरे मिले हैं। ये अश्लील वीडियो मध्य प्रदेश के कई नेता, मंत्री और अफसरों के हैं। हार्ड डिस्क में मौजूदा सरकार के मंत्रियों तक के नाम भी उजागर हुए हैं।

मोबाइल व हार्ड डिस्क की होगी फॉरेंसिक जांच

मोबाइल व हार्ड डिस्क की होगी फॉरेंसिक जांच

इंदौर डीआईजी रुचि वर्धन मिश्रा ने बताया कि महिलाओं से कई मोबाइल बरामद हुए हैं। इनके घरों पर ​दबिश देकर पांच डार्ड डिस्क समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनमें कई दिग्गज नेताओं और वरिष्ठ अफसरों के वीडियो व नाम सामने आए हैं। सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

जानिए किन किनका नाम हुआ उजाकर

जानिए किन किनका नाम हुआ उजाकर

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार पांचों महिलाओं से बरादम हार्ड डिस्क में पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री, 2 मौजूदा मंत्री, तीन पूर्व मंत्री, एक पूर्व सांसद, एक राजनैतिक पार्टी संगठन के बड़े नेताओं के नाम हैं। इनके अलावा 5 आईएएस अधिकारी, डीजी रैंक के एक आईपीएस अधिकारी, एडीजी रैंक के 2 अधिकारी, एडिशनल एसपी रैंक के 2 अधिकारी, 3 सीएसपी रैंक के अधिकारी, 10 बड़े बिल्डर और कारोबारी, एक मौजूदा मंत्री के ओएसडी, एक विधायक, सागर के एक नेता, इंदौर के एक नेता के साथ मौजूदा सरकार और पूर्व सरकार के कई नेताओं के नाम हैं।

दोषियों पर कार्रवाई होगी-गृहमंत्री

दोषियों पर कार्रवाई होगी-गृहमंत्री

मध्य प्रदेश की सियासत और अफसरशाही में भूचाल ला देने वाले हनीट्रैप केस में प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन का बयान भी आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मध्य प्रदेश हनीट्रैप मामले की पुलिस निष्पक्ष ढंग से जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। भले ही वो कोई भी पार्टी से हो या कोई बड़ा अधिकारी। बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जाएगाी।

ये पांच महिलाएं पकड़ी गईं

ये पांच महिलाएं पकड़ी गईं

1.बरखा सोनी भटनागर
बरखा सोनी वर्ष 2014 से देह व्यापार में लिप्त है। इसने अमित सोनी से दूसरी शादी की थी। अमित एनजीओ चलाते हैं। एग्रीकल्चर से संबंधित प्रोजेक्ट पर काम करते हैं। सागर की श्वेता जैन की सम्पर्क में आने के बाद बरखा की जिंदगी बदल गई। बरखा के पास कार और ऐशोआराम की तमाम चीजें हैं।

2. आरती दयाल, भोपाल
सागर लैंडमार्क मिनाल रेसीडेंसी में सालभर से रह रही आरती के क्रेटा गाड़ी की मालकिन है। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि आरती छतरपुर में भी करीब दस लोगों को ब्लैकमेल कर चुकी है। 8 माह पहले पति पंकज के खिलाफ छतरपुर के सिविल लाइन थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करवा चुकी है।

3. श्वेता विजय जैन, सागर
भोपाल के न्यू मीनाल में रहने वाली श्वेता विजय जैन सागर की रहने वाली है। वर्ष 2015 में इलेक्ट्रिकल एंड थर्मल इंसुलेशन प्रोडेक्ट की कंपनी शुरू की थी। पुलिस ने घर से 14.17 लाख नगद बरामद किए हैं। इसने सेकंड हैंड मर्सिडीज (एमपी 04 सीएक्स 0072) इसी साल जून में खरीदी थी। इसके पास एक ऑडी भी है।

4. मोनिका यादव, राजगढ़
पकड़ी पांचों महिलाओं में से मोनिका यादव बीएससी स्टूडेंट है। यह राजगढ़ की रहने वाली है। अभी 18 साल की हुई ही है। कई आईएएस और कुछ नेताओं के पास इसका बेरोक-टोक आना-जाना था। ये मोबाइल फोन पर मीठी बातों और मैसेज से अफसरों को फंसाने में सक्रिय है। आरती ने इसे जोड़ा था।

5. श्वेता स्वप्निल जैन, जयपुर
मध्य प्रदेश हनी ट्रैप कांड के तार राजस्थान से भी जुड़े हैं। पांचवीं आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली है। श्वेता भोपाल के रिवेयरा क्षेत्र में रहती है। उसके पति को पब पार्टियों में देखा जाता रहा है। दोस्तों को ठग चुके हैं। श्वेता के घर के पास ऑडी भी खड़ी मिली।

Honey Trap case of Madhya Pradesh These Officers and Politicians name revealed

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+