Basti Love Jihad: 'पहले नमाज, फिर निकाह'- प्यार के जाल में फंसाकर युवती के साथ हुआ ऐसा धोखा!
Basti Love Jihad: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन और कई बार गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी युवक ने न सिर्फ उसके साथ धोखा किया, बल्कि बार-बार शारीरिक शोषण भी किया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक साल तक उसका इस्तेमाल किया और जबरदस्ती इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाला।

इस मामले के सामने आने के बाद विश्व हिंदू महासंघ ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि अगर पीड़िता को न्याय नहीं मिला, तो महासंघ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
चाकू की नोक पर किया रेप
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि आरोपी अहमद रजा उनके घर ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह पहले भी कई बार छेड़छाड़ कर चुका था, लेकिन बदनामी के डर से उसने चुप्पी साधी।
फरवरी 2024 में आरोपी ने एक दिन चाकू की नोक पर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शांत कर दिया।
धर्म परिवर्तन का दबाव
पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी की बात की, तो आरोपी के परिवार ने पहले धर्म परिवर्तन की शर्त रखी। युवती ने जब इनकार किया, तो उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई।
इसके बाद आरोपी उसे घर से भगाकर अपने रिश्तेदारों के यहां ले गया और बाद में किराए के मकान में रखा। इस दौरान वह लगातार उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करता रहा।
आरोपी के माता-पिता और बहनों ने भी पीड़िता पर दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि अगर उसे शादी करनी है, तो पहले उसे नमाज पढ़नी होगी, रोजा रखना होगा और गौ मांस खाना होगा।
युवती ने जब इसका विरोध किया, तो उसे गालियां दी गईं और मारपीट की गई। आरोपी ने उसके सारे गहने बेच दिए और उसकी स्कूटी भी गिरवी रख दी।
तीन बार कराया जबरन गर्भपात
युवती ने बताया कि अहमद रजा के साथ रहने के दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन हर बार जबरन उसका गर्भपात करा दिया गया। इस समय भी वह गर्भवती है, लेकिन आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया है।
इतना ही नहीं, आरोपी और उसका परिवार हिंदू धर्म और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक बातें भी किया करता था। युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और उसे न्याय मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और कोर्ट में बयान दर्ज होंगे। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।














Click it and Unblock the Notifications