कौन है हिस्ट्रीशीटर और लेडी डॉन मुंडी पासी, अतीक की पत्नी शाइस्ता की मददगार के रूप में आई सामने
Lady Don Mundi Pasi: उमेश पाल हत्याकांड में लेडी डॉन और हिस्ट्रीशीटर मुंडी पासी का नाम सामने आया है। एसटीएफ को अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ उसकी मददगार मुंडी पासी की भी तलाश है।

Lady Don Mundi Pasi: उमेश पाल हत्याकांड के बाद STF और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। लेकिन, कई दिन बीत जाने के बाद भी उमेश पाल शूटआउट के आरोपी अभी भी फरार है। तो वहीं, उमेश पाल मर्डर केस में माफिया अतीक अहमद के परिवार का नाम भी सामने आ रहा है। जिसके बाद से अतीक के परिवार और करीबियों के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई ताबड़तोड़ जारी है। इस मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच एक लेडी डॉन मुंडी पासी की भूमिका भी सामने आ रही है।
दरअसल, लेडी डॉन मुंडी पासी ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भागने में मदद की थी। जिसके बाद से वह एसटीएफ और क्राइम ब्रांच के निशाने पर आ गई। अब एसटीएफ और क्राइम ब्रांच को दोनों महिला बाहुबलियों की तलाश है। बता दें, लेडी डॉन और हिस्ट्रीशीटर मुंडी पासी का संबंध अपराधी मूलचंद्र पासी से भी रहा है। इतना ही नहीं, मुंडी पासी का नाम छोटा राजन गिरोह के सदस्य के साथ भी जुड़ा था। एसटीएफ को जब से उमेश पाल शूटआउट मामले में इन दोनों महिलाओं की भूमिका के बारे में पता चला है। जब से वह इन दोनों महिलाओं की तलाश में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की मददगार के तौर पर धूमनगंज थाने की महिला लेडी डॉन और हिस्ट्रीशीटर मुंडी पासी को STF तलाश रही है। मुंडी पासी भी काफी लंबे वक्त से फरार है। दरअसल, पुलिस को पता चला है कि उमेश पाल हत्याकांड से पहले मुंडी पासी शाइस्ता के साथ खुलेआम घूमती रही थी। दोनों (शाइस्ता परवीन और मुंडी पासी) को एक साथ कई बार देखा भी जा चुका है। अब शाइस्ता के साथ मुंडी पासी की तलाश में एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
जुर्म की दुनिया में जाना पहचाना नाम है मुंडी पासी
हालांकि, अभी तक पुलिस और एसटीएफ के हाथ खाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि शाइस्ता को भगाने में मुंडी पासी का भी हाथ हो सकता है। बता दें कि लेडी डॉन मुंडी पासी जुर्म की दुनिया में जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं और धूमनगंज थाने की हिस्ट्रीशीटर रही है। खबर के मुताबिक, मुंडी पासी पर धूमनगंज थाने में हत्या, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। किसी के मकान बेचने, जमीन खरीदने के मामलों में वह रंगदारी वसूलती रही है।
मूलचंद पासी और छोटा राजन गैंग के साथ भी जुड़ा है नाम
साल 2009 में मुंडी पासी ने शुतुरखाना मुहल्ले में एक व्यक्ति का मकान दबाव डाल कर बेचवा दिया था। इसके बाद मकान की पूरी कीमत भी आतंकित कर लूट कर भाग गई थी। मुंडी पासी खूंखार अपराधी मूलचंद पासी की भी करीबी रही है। छोटा राजन गिरोह के खास शूटर बच्चा पासी गिरोह के साथ भी उसका नाम जुड़ा रहा है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से मुंडी पासी और उसके शूटर फरार हैं। क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमें मुंडी पासी को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
Recommended Video

शाइस्ता परवीन पर 25 हजार का इनाम
आपको बता दें, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद वह पुलिस की रडार पर आ गई थी। शाइस्ता का जो वीडियो सामने आया था उसमें वो शूटर साबिर के साथ दिख रही थी। इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता परवीन को भी उमेश पाल मर्डर केस में नामजद आरोप बनाया है और शाइस्ता की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। हालांकि, शाइस्ता अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सकी है। इस बीच पुलिस ने शाइस्ता के सिर पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications