इमारतों के बीच गिरी सीट, मिट्टी ने बचा ली जान, एयर इंडिया हादसे में विश्वास कुमार के जिंदा बचने की असली वजह
Vishwas kumar Ramesh Air India AI-171 Crash Survivor: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघानी नगर में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे में जब सबकुछ राख हो गया था, इकलौता यात्री विश्वास कुमार रमेश रहस्यमयी ढंग से जिंदा बचा। टेकऑफ के बाद चंद सैकंड में क्रैश हुए विमान में विश्वास कुमार की जान बचने की वजह को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब इस मामले में एक नई थ्योरी सामने आई है।
एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा था और अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी, 230 पैसेंजर, दो पायलट सुमित सभरवाल व क्लाइव कुंदर और 10 क्रू मेंबर थे। 241 की लोगों की मौत हो गई। सिर्फ रमेश ही जीवित बचे। विश्वास कुमार के छोटे भाई अजय कुमार भी नहीं बच सके।

यह भी पढ़ें- क्या एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में पायलट ने हड़बड़ी में चालू इंजन को कर दिया था बंद? प्लेन क्रैश की असली वजह
अजय और विश्वास लंदन जा रहे थे। 12 जून को एयर इंडिया हादसे का शिकार हो गए। अजय का शव बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में अजय का भाई विश्वास कुमार रमेश भी शामिल हुआ। इसलिए विश्वास कुमार को मंगलवार शाम अहमदाबाद के सिविल अस्पताल से छुट्टी मिली थी, जिसके बाद वह सीधे दिव पहुंचे और भाई को अंतिम विदाई दी।
यह भी पढ़ें- एयर इंडिया हादसे के बाद इन 2 पायलट व 10 क्रू मेंबर को मरा समझ लिया गया, ये निकले ज़िंदा, RIP वीडियो वायरल
अब सूत्रों के हवाले एयर इंडिया विमान हादसे में विश्वास कुमार रमेश की जान बचने के पीछे एक चौंकाने वाली वजह सामने आई है। एयर इंडिया विमान के में विश्वास कुमार रमेश जिस सीट 11-A सीट पर बैठे थे, वह इमरजेंसी एग्जिट के पास थी। BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल विमान क्रैश होने के साथ ही विश्वास कुमार की सीट विमान से अलग होकर उड़ गई और सीधे दो इमारतों के बीच गिरी, जहां मिट्टी का ढेर जमा था। यही मिट्टी उनके लिए कुशन बन गई और जोरदार टक्कर का असर कुछ हद तक कम हो गया, जिससे विश्वास की जान बच गई।
यह भी पढ़ें- Gopal Shastri Vyas ने 12 दिन पहले कैसे की विमान हादसे की भविष्यवाणी? Air India प्लेन क्रैश के बाद FIR की मांग
अगर विमान में अंदरूनी विस्फोट हुआ होता, तो विशेषज्ञों के अनुसार 11A पर बैठा कोई यात्री शायद ही बच पाता। मगर रमेश की सीट अलग हो गई और वह उस विनाशकारी आग की चपेट में आने से बच गए। हादसे के बाद का दृश्य भी लोगों को हिला देने वाला था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में रमेश को अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज कैंपस से बाहर निकलते देखा गया, जहां उनके पीछे धुएं का बड़ा गुबार उठ रहा था।
यह भी पढ़ें- Air India Crash में जीवित बचे विश्वास ने दी भाई को आखिरी विदाई, नम आंखें दे रही थीं दर्द की गवाही












Click it and Unblock the Notifications