Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में पायलट ने हड़बड़ी में चालू इंजन को कर दिया था बंद? जांच र‍िपोर्ट में खुलासा

Air India Flight Investigation Report: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे की शुरुआत जांच रिपोर्ट 12 जुलाई 2025 की रात से सार्वजनिक हो गई है। AAIB Report के अनुसार एयर इंडिया दुर्घटना से पहले इंजन के ईंधन स्विच बंद कर दिए गए थे। यह सब कैसे हुआ? पढ़ें इस रिपोर्ट में।

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 की दोपहर को एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे की असली वजह क्या है? अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही क्रैश क्यों हो गई? पायलट सुमित सभरवाल के सामने ऐसी क्या आपात स्थिति आ गई थी कि उन्हें ATC को आखिरी मैसेज MAYDAY भेजना पड़ा था? ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद हर कोई इन सारे सवालों के जवाब जानना चाहता है।

Ahmedabad Plane Crash Total 275 People Died: अहमदाबाद विमान हादसे में 275 की मौत

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा 2025 में 14 जून तक कुल 275 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें प्लेन में बैठे 241 लोग (229 पैसेंजर, 2 पायलट व 10 क्रू मेंबर) शामिल थे। मरने वालों में शेष 34 वे एमबीबीएस स्टूडेंट व डॉक्टर थे, जिनके बी.जे. मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की मैस व अस्पताल की बिल्डिंग पर यह विमान क्रैश हुआ था। विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे। उनका भी निधन हो गया। पूरे हादसे में विमान की सीट 11A पर बैठा सिर्फ एक यात्री विश्वास रमेश कुमार चमत्कारिक ढंग से जिंदा बचा है।

Air India Plane Crash Photo DH

यह भी पढ़ें- Vijay Rupani last selfie: विजय रूपाणी की 'आखिरी सेल्फी' एयर इंडिया प्‍लेन क्रैश से पहले नहीं ली गई, जानें सच

अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन हादसे के बाद से ही सिविल एविएशन व बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान से जुड़े एक्सपर्ट और पायलटों के बीच इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है कि आखिर यह हादसा हुआ कैसे? प्लेन क्रैश से ठीक पहले के वायरल वीडियो के आधार पर एक्सपर्ट दुर्घटना के संभावित कारण शेयर कर रहे हैं। एक वजह पायलट की हड़बड़ी भी बताई जा रही है।

Air India Flight AI-171 Viral Video: एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 का वायरल वीडियो

अहमदाबाद एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 कुल 242 लोगों को लेकर दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर सही-सलामत टेकऑफ करती है। सब कुछ ठीक था, मगर अचानक प्लेन धीरे-धीरे नीचे आता है और चंद सेकंड में क्रैश हो जाता है। आग का गोला दिखाई देता है। यह सब वायरल वीडियो में कैद है। हालांकि प्लेन क्रैश के वास्तविक कारणों का पता ब्लैक बॉक्स की जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मीडियाकर्मियों द्वारा एक्सपर्ट से की गई बातचीत के आधार पर हादसे के संभावित कारणों को 10 स्टेप में समझते हैं।

1. टेकऑफ के बाद प्लेन का एक साइड से झुकना

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के इसी वायरल वीडियो को गौर से देखने और समझने के बाद कई विमान एक्सपर्ट और पायलटों ने हादसे की संभावित वजह बताई है। रनवे से टेकऑफ करके जमीन से 425 फीट (समुद्र तल से 625 फीट) की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद प्लेन का लेफ्ट साइड विंग झुका हुआ नजर आता है, जबकि राइट विंग बिल्कुल सही दिशा में था।

अमूमन जब भी कोई प्लेन टेकऑफ करता है, तो एक खास ऊंचाई से पहले पायलट प्लेन को राइट-लेफ्ट टर्न भी नहीं करवा सकता। उसे पहले सिर्फ एक मुकम्मल हाईट तक पहुंचना होता है। महज 425 फीट की हाइट पर प्लेन का एक साइड झुकना किसी बड़े खतरे के संकेत से कम नहीं था।

Air India Plane Crash Timeline

यह भी पढ़ें- Air India Plane Crash: क्या फ्लाइट सिस्टम फेल हुआ? एविएशन मंत्री बोले-सभी 34 ड्रीमलाइनर विमान होंगे चेक

2. प्लेन का एक साइड से झुकना मतलब इंजन बंद

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के हादसे की वजह इसके विंग के एक साइड झुकने से जुड़ी है। दरअसल, विमान एक्सपर्ट और पायलटों का मानना है कि लेफ्ट इंजन फेल होने की वजह से विमान का विंग झुक गया था। इंजन बंद होने से विमान को लेफ्ट दिशा से थ्रस्ट यानी पावर नहीं मिला था। ऐसे में वह लेफ्ट में झुका हुआ नजर आ रहा था।

3. टेकऑफ के बाद पता चला लेफ्ट इंजन फेल

यूं तो किसी भी विमान को टेकऑफ से पहले उसकी पूरी तकनीकी जांच होती है। तकनीकी टीम व पायलट 'ओके' के साइन करते हैं, उसके बाद ही विमान को टेकऑफ पॉइंट तक ले जाया जाता है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के पायलट सुमित सभरवाल को अंदाजा भी नहीं था कि लेफ्ट इंजन फेल है। इसका पता तब चला जब प्लेन टेकऑफ कर चुका था।

Air India Plane Crash timing

यह भी पढ़ें- Gopal Shastri Vyas ने 12 दिन पहले कैसे की विमान हादसे की भविष्यवाणी? Air India प्लेन क्रैश के बाद FIR की मांग

4. लेफ्ट इंजन फेल था तो राइट इंजन चालू कर लेते

अब सवाल उठता है कि अगर विमान का लेफ्ट इंजन फेल था, तो दूसरा इंजन था ना? उसका इस्तेमाल करके जितना टाइम का फ्यूल है, उतनी उड़ान भर सकते हैं। आसानी से 20 हजार फीट तक की ऊंचाई पर उड़ान भरकर सुरक्षित लैंडिंग भी कर सकते हैं।

दरअसल, टेकऑफ के बाद आसमान में उड़ रहे प्लेन के पायलट को पता चलता है कि एक इंजन फेल हो चुका है, तो बहुत जरूरी न हो तो एक इंजन के भरोसे अहमदाबाद से लंदन के बीच की 7550 किलोमीटर से ज्यादा की लंबी दूरी तय करने का जोखिम नहीं लिया जाता। एक इंजन फेल होने की स्थिति में पायलट दूसरा इंजन चालू करके प्लेन को काबू में करते हैं और निकटवर्ती एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करवा लेते हैं।

Air India Plane Crash Black Box Report

यह भी पढ़ें- AI-171 विमान हादसा: टाटा चेयरमैन व एयर इंडिया सीईओ का दर्द छलका, कहा-''हम कभी नहीं भूलेंगे

5. राइट इंजन सही-सलामत काम कर रहा था?

अब सवाल उठता है कि जब एक इंजन फेल हुआ, तो दूसरा इंजन सही-सलामत था। फिर प्लेन क्रैश क्यों हुआ? क्या दोनों इंजन एक साथ खराब हो गए थे? हालांकि विमान एक्सपर्ट और पायलटों के अनुसार किसी भी प्लेन के दोनों इंजन एक साथ खराब होने की संभावना बहुत कम होती है। एयर इंडिया विमान के वीडियो में देखा जा सकता है कि राइट विंग झुका हुआ नहीं था, मतलब राइट इंजन खराब नहीं हुआ था। वह काम कर रहा था।

Air India Plane Crash Photo DH

6. खराब इंजन को तुरंत करना था बंद

एक्सपर्ट्स की मानें तो पायलटों को प्रशिक्षण में यही सिखाया जाता है कि अगर प्लेन का एक इंजन खराब हो जाए, तो उसे तुरंत बंद कर देना चाहिए ताकि पूरे प्लेन के बाकी सिस्टम पर उस खराब इंजन की वजह से कोई दिक्कत न आए और प्लेन को दूसरे इंजन के भरोसे चलाया जा सके।

Air India Plane Crash Photo DH

7. प्लेन का इंजन कैसे बंद होता है?

हर प्लेन के कॉकपिट में दोनों इंजन के लिए दो लीवर होते हैं, जिनसे इंजन ऑन-ऑफ होते हैं। उड़ते प्लेन में कोई एक इंजन फेल होने पर पायलट उस इंजन का लीवर खींचकर उसे बंद कर देता है और दूसरे इंजन का लीवर खींचकर उसे चालू कर लेता है। लीवर खींचकर इंजन को बंद करने का मतलब होता है कि अब उस इंजन में फ्यूल की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो जाती है। वह इंजन किसी काम का नहीं रहता।

Air India Plane Crash Photo

8. पायलट ने गलती से चालू इंजन को कर दिया बंद

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अहमदाबाद विमान हादसे में शायद यही हुआ होगा कि पायलट को लेफ्ट साइड का इंजन बंद करना था, लेकिन हड़बड़ी में गलती से उसने राइट साइड का वह इंजन बंद कर दिया जो चालू था और उसी के भरोसे प्लेन को लैंड करवाना था। यह मानवीय गलती इसलिए भी संभव है कि विमान की ऊंचाई महज 425 फीट थी, ऐसे में पायलट को सोचने-समझने के लिए चंद सेकंड का ही वक्त मिला। पायलट को संभलने का मौका ही नहीं मिला, क्योंकि एक इंजन का फेल होना, ऊंचाई बहुत ज्यादा न होना - ऐसी स्थिति में अनुभवी पायलट भी अक्सर घबरा जाते हैं।

Air India Plane Crash Black Box Report

9. चालू इंजन बंद हुआ तो तुरंत ऑन कर लेते

अब सवाल उठता है कि आखिर गलती से चालू इंजन बंद हो गया, तो उसे तुरंत ऑन करके प्लेन को क्रैश होने से बचाया जा सकता था? इस सवाल का जवाब यह है कि प्लेन का इंजन एक बार बंद करने के बाद उसे दोबारा चालू करने में थोड़ा वक्त लगता है, मगर अहमदाबाद विमान हादसे के केस में पायलट को सेकंडों का ही वक्त मिला था, जो काफी नहीं था। इसीलिए एक इंजन पहले से खराब और फिर गलती से दूसरा इंजन भी बंद हुआ, तो प्लेन तेजी से नीचे की ओर आ गया।

Air India Plane Crash Pilot Sumit sabharwal

10. पायलट का आखिरी मैसेज

मुंबई के पवई के जलवायु विहार के रहने वाले पायलट सुमित सभरवाल ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को आखिरी मैसेज भेजा था - "मेडे (MAYDAY), मेडे, मेडे... थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।"

Black Box Lab india

Black box DFDR CVR India lab: दिल्ली में ब्लैक बॉक्स लैब शुरू

12 जून 2025 को अहमदाबाद में क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स मिल चुका है। ब्लैक बॉक्स में पायलट के बीच बातचीत, ATC से संपर्क और विमान के तकनीकी पहलुओं का रिकॉर्ड रहता है। विमान हादसे के बाद ब्लैक बॉक्स की मदद से क्रैश की वजह का पता लगाया जा सकता है।

इधर, 14 जून 2025 को दिल्ली स्थित उड़ान भवन में एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) में अत्याधुनिक डिजिटल फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर लैब (DFDR & CVR Lab) शुरू की गई, जिसे ब्लैक बॉक्स लैब भी कहा जा रहा है। 9 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई भारत की पहली ब्लैक बॉक्स लैब का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने किया है।

यह भी पढ़ें- 'पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा, नहीं बचेंगे', पायलट सुमित सभरवाल का ATC को भेजा आखिरी मैसेज आया सामने

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+