Gopal Shastri Vyas ने 12 दिन पहले कैसे की विमान हादसे की भविष्यवाणी? Air India प्लेन क्रैश के बाद FIR की मांग
Gopal Shastri Vyas Plane Crash Prediction: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास 12 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान क्रैश होने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों के साथ-साथ कई हैरान करने वाले दावे वायरल हो रहे हैं। इन दावों में सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है गोपाल शास्त्री व्यास नामक व्यक्ति की एक कथित भविष्यवाणी, जो विमान हादसे से ठीक 12 दिन पहले की गई बताई जा रही है। वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे की सच्चाई की जांच की, और कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
Air India Plane Crash Ahmedabad 2025: अहमदाबाद में कैसे हुआ एयर इंडिया विमान हादसा?
12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, VT-ANB) ने दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन टेक-ऑफ के मात्र 50 सेकंड बाद ही विमान 625 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की इमारत पर क्रैश हो गया।

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद विमान हादसे से जोड़कर वायरल किया गया पुराना वीडियो, असल में है नेपाल का
हादसे में कुल 265 लोग मारे गए, जिनमें 229 पैसेंजर, 2 पायलट व 10 क्रू मेंबर और दुर्घटना स्थल के आस-पास के 24 व्यक्ति शामिल थे। विमान में लंदन की यात्रा कर रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। विमान में सवार लोगों में से सिर्फ एक विश्वास रमेश कुमार नाम यात्री जिंदा बचा है।

क्या वाकई भविष्यवाणी की गई थी?
एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश होने के बाद एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसे Gopal Shastri Vyas नाम की प्रोफाइल से 31 मई की रात 9:14 बजे पोस्ट किया गया बताया जा रहा है। पोस्ट में लिखा है: "7 जून के बाद भारत सहित कई देशों में प्लेन क्रैश होंगे। कई घटनाएं होंगी। भारत, अमेरिका, चीन, फ्रांस, यूके जैसे देशों के बड़े और प्रसिद्ध व्यक्तियों की मौत भी होगी। मौत प्लेन दुर्घटना में या सामान्य रूप से होने की पूर्ण संभावना है। (बड़ा सेना अधिकारी)।" इस पोस्ट के वायरल होने की वजह इसकी टाइमिंग मानी जा रही है - 31 मई को पोस्ट, और 12 जून को हादसा। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जैसे "प्रसिद्ध व्यक्ति" की मौत भी हुई।

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए 241 यात्रियों के परिजनों को बीमा भुगतान कैसे होगा, क्या है मॉन्ट्रियल समझौता?
क्या कहती है फैक्ट चेक की पड़ताल?
वनइंडिया हिंदी फैक्ट चेक टीम ने जब इस पोस्ट की पड़ताल की तो एक महत्वपूर्ण बात सामने आई - इस पोस्ट को एडिट किया गया था। यानी फेसबुक पर पहले की गई पोस्ट को बाद में बदलकर ऐसा दिखाया गया कि मानो भविष्यवाणी की गई थी। पोस्ट पर कमेंट्स से भी यह बात सामने आती है। हादसे के बाद वायरल होने से पहले तक उस पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं था, लेकिन हादसे के बाद अचानक शेयर, लाइक और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

असल में क्या हुआ?
कुछ यूजर्स ने यह तक दावा किया कि Gopal Shastri Vyas ने किसी अन्य की पोस्ट कॉपी की। एक यूजर 'हिन्दू. मुरारीलाल गुर्जर सिरोही' नाम की आईडी से कमेंट करते हैं: "शास्त्री जी, आपने मेरी पोस्ट कॉपी की है। मैं कॉपीराइट लगाऊंगा आपके ऊपर।"

उन्होंने 26 मई को की गई एक पुरानी पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें वही कथित भविष्यवाणी लिखी थी। यह संकेत करता है कि संभवतः Vyas ने हादसे के बाद पोस्ट को एडिट किया और खुद की भविष्यवाणी बताकर वायरल करवाया।
तकनीकी परीक्षण में क्या निकला?
फेसबुक पर किसी भी पुराने पोस्ट को एडिट करने पर उसका टेक्स्ट बदला जा सकता है, लेकिन पोस्ट की मूल तारीख नहीं बदलती। वनइंडिया हिंदी फैक्ट चेक टीम ने इस तकनीक का परीक्षण कर देखा। नतीजा: टेक्स्ट एडिट हो गया, लेकिन तारीख वही रही। यही तरीका Gopal Shastri Vyas और कई अन्य लोग शायद इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे ऐसा दिखता है कि उन्होंने पहले से कोई "भविष्यवाणी" की थी।
Gopal Shastri Vyas द्वारा की गई विमान दुर्घटना की भविष्यवाणी की सच्चाई संदेहास्पद है। फैक्ट चेक में स्पष्ट रूप से सामने आया है कि पोस्ट को हादसे के बाद एडिट किया गया। यह एक सामान्य सोशल मीडिया ट्रिक है जिसे तकनीकी जानकारी के अभाव में लोग "भविष्यवाणी" समझ बैठते हैं।

कौन है गोपाल शास्त्री व्यास?
फेसबुक प्रोफाइल बायो के अनुसार गोपाल शास्त्री व्यास राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ से हैं। वर्तमान में जयपुर में निवास। इनकी पोस्ट को 13 जून की दोपहर तक 2.1K बार शेयर किया जा चुका था, 2.3K लोगों ने लाइक किया और 992 कमेंट्स आ चुके थे। कुछ यूजर्स इस पोस्ट को सनातन पंचांग आधारित ज्योतिष की शक्ति बता रहे हैं, तो कई यूजर्स गुमराह करने और झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
फैक्ट चेक की अन्य खबरें

Fact Check
दावा
अहमदाबाद में एयर इंडिया हादसे से पहले भविष्यवाणी करने का दावा।
नतीजा
भविष्यवाणी की सच्चाई संदेहास्पद है। फेसबुक पोस्ट को हादसे के बाद एडिट किया गया।












Click it and Unblock the Notifications