Air India Crash में जीवित बचे विश्वास ने दी भाई को आखिरी विदाई, नम आंखें दे रही थीं दर्द की गवाही

Air India Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में जीवित बचने वाले एक मात्र शख्स विश्वास कुमार के छोटे भाई अजय का शव परिवार को डीएनए सैंपलिंग के बाद सौंप दिया गया था। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही विश्वास दीव के अपने घर पहुंचे और वहां से अपने भाई अजय की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम संस्कार की क्रियाएं संपन्न की। विश्वास और अजय दोनों लंदन जाने वाली फ्लाइट में थे। इस मंजर को देख हर किसी की आंखें नम थीं। गमगीन चेहरा और लगातार बहते आंसू विश्वास की बेबसी दिखा रहे थे। परिवार के सदस्य भी इस दौरान बेहाल नजर आ रहे थे।

Air India Crash में जीवित बच गए थे विश्वास

Air India Crash

विश्वास मूल रूप से दीव के रहने वाले हैं और वह पिछले कई सालों से यूके में रह रहे हैं। भाई की अर्थी को कंधा देने के दौरान वह लगातार रोते-बिलखते नजर आ रहे थे। इस अंतिम यात्रा में शामिल बाकी लोग भी गमगीन थे।

यह भी पढ़ें: Plane Crash के बाद पहली अहमदाबाद से लंदन की फ्लाइट कैंसिल, बम-क्रैश समेत पिछले 6 दिनों में 9 Flights प्रभावित

डीएनए सैंपल अभी भी जारी

बता दें कि इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी का भी निधन हो गया था। रुपानी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में संपन्न हो चुका है। विमान हादसे में अब तक 177 डीएनए मैच किए जा चुके हैं और इसमें से 124 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस हादसे में मेडिकल कॉलेज के कुछ स्टूडेंट और परिवार के सदस्य भी मारे गए हैं। मृतकों की अंतिम संख्या का आंकड़ा सभी शवों की डीएनए सैंपलिंग के बाद ही सामने आएगा।

यह भी पढ़ें: Air India Plane Crash: जातीय हिंसा में फंसी अंतिम यात्रा, कुकी एयर होस्टेस की बॉडी लाने पर मणिपुर में खींचतान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+