अहमदाबाद: 173 फीट ऊंचे पिराना पर्वत के कचरे को एयरपोर्ट बनाने में इस्तेमाल करेंगे, गंदगी दूर होगी
अहमदाबाद। गुजरात में 173 फीट ऊंचे पिराना पर्वत पर जमा मलबे-कचरे से अब निजात मिल सकती है। धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी लिमिटेड (DIACL) ने इस पर्वत के कचरे का उपयोग एयरपोर्ट बनाने में इस्तेमाल करने की बात कही है। कंपनी के मुताबिक, इस मलबे-मिट्टी से धोलेरा स्थित हवाई अड्डा स्थल को समतल किया जा सकता है। कंपनी के इस प्रस्ताव पर अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने खुशी व्यक्त की है। बता दें कि, बढ़ते प्रदूषण को काबू करने के लिए नगर निगम पिराना लैंडफिल से अलग किए गए कचरे के निपटान के तरीके खोज रहा है। वहीं, एनजीटी भी नगर निगम को एक साल में इस दुर्गंधभरे पहाड़ से छुटकारा दिलाने के आदेश दे चुका है।

बस्तियों की पर्यावरणीय दिक्कतें दूर हो जाएंगी
ऐसे में धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी लिमिटेड द्वारा पिराना वाले कचरे को उठाने की बात करना राहत भरा है। ऐसा होने पर पिराना के आसपास की बसावट की पर्यावरणीय दिक्कतें दूर हो जाएंगी। लोगों अच्छे वातावरण में सांस ले पाएंगे।

मलबे-मिट्टी को हवाई अड्डे की साइट को समतल करने में लगाएंगे
कंपनी का कहना है कि पिराना पर्वत के कचरे का उपयोग धोलेरा हवाई अड्डे के गड्ढे भरने में होगा। बाद में लैंटर बनेगा और फिर बढ़िया रनवे तैयार हो जाएगा। जिससे विमान सुचारू रूप से लैंडिंग कर सकेंगे। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि आईआईटी गांधीनगर को इस बारे में व्यवहार्यता रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। आईआईटी से पूछा गया है कि क्या मलबे-मिट्टी का मिश्रण हवाई अड्डे की साइट को समतल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

पीएमसीए और आईआईटी गांधीनगर से मांगी गई है जानकारी
डीआईएसीएल के महाप्रबंधक अमित चावड़ा ने कहा कि, "हम पीएमसीए से एयरपोर्ट स्थल पर समतल भूमि पर निर्माण मलबे और कचरें का उपयोग करने के लिए एएमसी के साथ बातचीत कर रहे हैं। हमें धोलेरा में एयरपोर्ट की भूमि को समतल करने के लिए भारी मात्रा में मलबे की आवश्यकता है।

'नगर निगम कितनी मात्रा में मलबा-मिट्टी उपलब्ध करा पाएगा'
"हम वहां जमीन को समतल करने के लिए निर्माण मलबे के उपयोग की संभावना तलाश रहे हैं। हमने आईआईटी गांधीनगर से अनुरोध किया है कि पिराना से धोलेरा तक सामग्री परिवहन के लिये कितना खर्च होगा, उसका पता लगाने के लिए स्टडी करें। यह भी पूछा गया है कि अहमदाबाद नगर निगम कितनी मात्रा में मलबा-मिट्टी उपलब्ध करा पाएगा।"

हवाई अड्डे को समतल करने में 70 लाख मीट्रिक टन मिट्टी चाहिए
शहरी विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि धोलेरा को हवाई अड्डे की साइट को समतल करने के लिए कम से कम 70 लाख मीट्रिक टन (एमटी) सामग्री की आवश्यकता होगी। जमीन के समतल होने के बाद ही हवाई अड्डे का निर्माण शुरू हो सकता है।

क्या-क्या है पिराना पर्वत के मलबे-मिट्टी में?
नगर निगम वर्तमान में पिराना से प्रति दिन 2,400 मीट्रिक टन मिश्रित कचरे के आठ ट्रॉमेल मशीनों का उपयोग करके अलग करती है। इस कचरे में 65% निर्माण सामग्री, 35% मलबा और 30% कीचड़ है।

एक दिन में 8,000 मीट्रिक टन मलबा-मिट्टी का उपयोग
नगर निगम वर्तमान में एक दिन में 1,560 मीट्रिक टन मलबा-मिट्टी जुटा रहा है, इसके लिये 8 से 40 तक ट्रॉमेल मशीनों की संख्या को बढ़ाने की योजना बना रहा है। हालांकि, नागरिक निकाय एक दिन में 8,000 मीट्रिक टन मिट्टी-मलबे दे सकेगा, ऐसा अंदाजा है। नगर निगम अपने पेवर ब्लॉक बनाने वाले संयंत्र में निकाले गए मलबे का उपयोग कर रहा है, जबकि मिट्टी का उपयोग उर्वरक का उत्पादन करने के लिए किया जाता है। पिराना साइट को पुनः प्राप्त करने के लिए मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications