ओबामा के लिए चमकाया गया ताज शहर, सड़कों की घिसाई में जुटे 600 मजदूर
आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आ रहे है। अपने भारत दौरे के दौरान ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ दुनिया के 8 अजूबों में शामिल ताजमहल देखने आगरा जाएंगे। ओबामा ताज देखने जाएंगे इसके लिए खास तैयारियां हो रही है। सड़क से लेकर ताजमहल तक को चांदी की तरह चमकाने का दौरा चल रहा है।
मजदूर अपने घुटनों के दम पर ताजमहल से लगी सड़क की घिस रहे हैं। सड़क को चमकाने का काम दिन रात चल रहा है। 600 मजदूर लगातार आगरा को चमकाने में जुटे हैं। इन्हीं मजदूरों में शामिल रामजीत को उम्मीद है कि चमकती सड़क को देख अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा खुश होंगे और उसके काम की तारीफ करेंगे। ताजमहल और सड़कों को चमकाने में जुटे मजदूरों को आस है कि चमकती सड़कों से ओबामा जरूर प्रभावित होंगे।
ओबामा की यात्रा को लेकर 10 किलोमीटर तक सड़क साफ करने में दिन-रात लगे हुए हैं। रामजीत जैसे मजदूरों को इस काम के लिए रोज के 300 रुपए दिए जा रहे हैं। ऐसे कई मजदूर है तो ताज चमकाने में जुटे है। ताजमहल के अंदर महिलाएं पैरों से संगमरमर चमकाने में जुटी है। आगरा में ओबामा-ओबामा की गूंज है। आपको बता दें कि ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ मोहब्बत के प्रतीक ताजमहल को देखने आगरा जाएंगे।
चमक रहा है आगरा
आगरा में सड़क की सफाई के साथ प्रशासन सड़कों से आवारा कुत्तों और गायों को हटाने में लगा है। आबोमा की सुरक्प्रषा को देखते हुए पूरे ताज कैंपस की चारों तरफ से घेरेबंदी की गई है। ओबामा की यात्रा को लेकर आगरा में उत्सव का माहौल है। आयोजक अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा को आयोजक सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
27 को बन्द नहीं रहेगा ताज
ओबामा दौरे को देखते हुए 27 जनवरी को ताज को पूरे दिन बन्द नहीं रखा जाएगा बल्कि उनके आने से कुछ घंटे पहले ताज को बन्द कर दिया जाएगा। बराक ओबामा के आगरा में स्टे के दौरान ताज पर आवागमन बन्द रहेगा। इतना ही नहीं ताज के आसपास के बाजार को बन्द रखने के निर्देश दिए गए हैं।
परिंदा भी नहीं मार सकता पर
ओबामा के ताज दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। आगरा के एसपी राजेश मोदक ने कहा कि 3000 हजार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं। ये नाव के जरिए नदी से पहरा देंगे। ओबामा की यात्रा के दौरान पर्यटक ताजमहल नहीं देख सकेंगे। इस दौरान कई इलाके पूरी तरह सुनसान हो जाएंगे। यहां तक कि दो-तीन घंटे मोबाइल की घंटियां भी नहीं बजेंगीं। ओबामा के आने से पहले और जाने के बाद तक पूरे शहर में मोबाइल फोन सेवा ठप रहेगी।















Click it and Unblock the Notifications