कौन 'हिन्दुस्तानी' आ रहा है बराक ओबामा के साथ?
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अरे अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा के साथ यह कौन है? आपने पहचाना है। अगर नहीं तो हम बता दें कि उनके साथ डा. अमि बेहरा नाम के एक भारतीय मूल के अमेरिकी भी होंगे। वो बिल्कुल हमारी- आपकी तरह है। उनका असली नाम तो डा. अमरीश बेहरा है। पर वे अब जाने जाते हैं डा.अमि बेहरा नाम से ही।

डा.अमरीश भी भारत आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वो अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य हैं केलिर्फोनिया से। वो डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य हैं। वो ओबामा के साथ 25 जनवरी को दिल्ली में पहुंचेंगे। वो कहते हैं कि उनका ओबामा के साथ दिल्ली आना इस बात का प्रमाण है कि अमेरिकी प्रशासन वहां के भारतीयों की ताकत को समझता है।
बेहद खुशगवार वक्त
डा. अमरीष कहते हैं कि यह सच में भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद खुशगवार वक्त है। दोनों के बीच किसी मसले पर कोई खास विवाद नहीं है। करीब आने की चाहत है। बता दें कि डा अमरीष के पुऱखे पंजाब से हैं। वो 45-50 साल पहले अमेरिका में जाकर बस गए थे।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे से उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं, जो गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। शायद कुछ ज्यादा ही क्योंकि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय रिश्तों में लगी गांठ खोलने में वास्तव में मुश्किल आ रही है।
विदेश मामलों के जानकार अरुण कुमार कहते हैं कि रिभारत के लिए वार्ता की मेज पर तमाम मसले हैं। इनमें से एक तो लंबे समय से ज्वलंत बना हुआ 'टोटलाइजेशन एग्रीमेंट' है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि भारतीय कंपनियों को अमेरिका में तैनात कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए योगदान नहीं देना होगा।
3 अरब डॉलर का भुगतान
जानकारों के अनुसार इसके तहत लगभग 3 अरब डॉलर का भुगतान होता है, जो भारतीयों की ओर से अमेरिकी सरकार को एक 'अनैच्छिक मदद' है। अमेरिका ने ऐसे योगदान को खत्म करने के लिए कई देशों के साथ अनुबंध किए हैं, ऐसे में भारत को लगता है कि उसका पक्ष भी मजबूत है। हालांकि अमेरिका का ऐसा अनुबंध अमूमन ऊंची आमदनी वाले देशों के साथ ही है, जहां ऊंचे दर्जे की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और ऐसे ही बड़ी मात्रा में वित्तीय योगदान होते हैं। बहरहाल ओबामा की भारत यात्रा के समय माहौल निश्चित रूप से बेहद दोस्ताना होगा।












Click it and Unblock the Notifications