कोरोना संक्रमित मां को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटते रहे भाई-बहन, ऑक्सीजन न मिलने पर गई जान
आगरा, अप्रैल 26: उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन के अभाव में कोरोना मरीजों की लगातार मौतें हो रही हैं। ताजनगरी आगरा में भी एक महिला की ऑक्सीजन के अभाव में मौत हो गई। बेटा और बेटी कोरोना संक्रमित मां के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर काटते रहे, लेकिन कहीं उन्हें न बेड मिला और न ही ऑक्सीजन मिला। यही नहीं महिला की मौत के बाद कार चालक जबरन शव उतरवाकर भाग निकला। महिला फिरोजाबाद के टूडंला की रहने वाली थी।

टूंडला के लाइनपार स्थित स्वरूप नगर में रहने वाले राकेश यादव (50) और उनकी पत्नी सीमा यादव (47) की करीब एक सप्ताह पहले तबीयत बिगड़ी। दोनों ने कोरोना की जांच कराई तो दोनों संक्रमित पाए गए। इसके बाद पति-पत्नी घर में ही आइसोलेट हो गए। बीते सोमवार को राकेश की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें आगरा के एत्माद्दौला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां का घर में ही बेटी नेहा व बेटा आकाश देखभाल कर रहे थे।
गुरुवार (22 अप्रैल) को सीमा की भी तबीयत बिगड़ने लगी, उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया। भाई-बहन कार से मां को उपचार के लिए आगरा ले गए। आकाश ने बताया कि आगरा में उसके पिता जिस अस्पताल में भर्ती थे, वहां मां को भर्ती कराने के लिए ले गया। लेकिन वहां भी बेड व ऑक्सीजन की कमी बताते हुए उन्हें भर्ती नहीं किया। आकाश के मुताबिक, वह अपनी बहन के साथ मां को लेकर इलाज के लिए करीब पांच घंटे तक एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते रहे, लेकिन उनकी मां को उपचार तो दूर ऑक्सीजन तक नहीं मिली। इसी बीच बेटी की गोद में मां ने दम तोड़ दिया। इसके बाद कार चालक जबरन शव उतरवाकर भाग गया।
इसके बाद भाई-बहन मां के शव को प्राइवेट एंबुलेंस से लेकर वापस घर आ गए। बात यहीं खत्म नहीं हुई, आकाश रात में ही कोरोना संक्रमित मां का अंतिम संस्कार कराने की गुहार लगाता रहा, लेकिन प्रशासन की ओर से वहां कोई नहीं पहुंचा। पूरी रात भाई-बहन मां के शव के पास बैठकर रोत बिलखते रहे। दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची और शव को सील कर अंतिम संस्कार कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला के अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे करीब कोरोना संक्रमित महिला की मौत की जानकारी मिली थी। तत्काल जिला अस्पताल में सूचना दे दी गई थी। टीम ने पहुंचकर शव को सील करते हुए अंतिम संस्कार कराया है।
-
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद












Click it and Unblock the Notifications