दंगें पर नियंत्रण नहीं कर सकती सपा सरकार: भाजपा

मिश्र ने बताया कि भदरसा के आस-पास गांवों में साम्प्रदायिक हिंसा फैलना प्रशासनिक अक्षमता के साथ-साथ सरकार की असफलता है। सम्भवतः आजादी के बाद पहली बार प्रदेश के गांवों में दंगे हुए जो सपा सरकार की प्रदेश की कानून व्यवस्था की देन है। 20 अक्टूबर की रात फैजाबाद के मुस्लिम इलाकों में खुलेआम नारेबाजी होती रही और पुलिस प्रशासन मौन बना रहा। फैजाबाद में एकतरफा हिन्दुओं पर पुलिस कार्यवाही की गई तथा उन्हें उत्पीड़ित किया गया।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 मिश्र ने कहा कि पुलिस की एकतरफा कार्यवाही के कारण वहां राम बारात नहीं निकाली गई, बुराई का प्रतीक रावण नहीं फूंका जा सका तथा राजगद्दी नहीं हुई। भारतीय संस्कृति की प्रतीक रामलीला का अपमान हुआ तथा भावनाएं कुन्ठित हुई डॉ0 मिश्र ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशासन ने धार्मिक रीति रिवाजों के विपरीत कराया। ऐसा लगता है कि वहां पर कानून का शासन नहीं है बल्कि कोई अन्य चीज शासन कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता ने प्रदेश सरकार से एकतरफा कार्यवाही बन्द कर कानून का राज कायम करने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications