चीन में भूकंप से भारी तबाही, 50 से ज्यादा मौतें

खातरे की बात यह है कि भूकंप एक बार नहीं बल्कि दो बार आया। पहले की तीव्रता रिक्टेयर पैमाने पर 4.8 थी और दूसरे की तीव्रता 5.6। यह भूकंप चीन के दक्षिण-पश्चिम के दो प्रोविंस में आया है।
गिजुहाऊ युन्नन व आस-पास के शहरों में आये इस भूकंप के बाद युन्नन सरकार ने 1 लाख से ज्यादा लोगों को अपने-अपने मकान खाली करने की हिदायत दी है।
यह वो इलाका है, जहां चीन की संस्कृति से जुड़े तमाम स्तंभ व प्रतीक पाये जाते हैं। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई इलाकों में लैंड स्लाइडिंग हो गई। पहाड़ के कुछ भाग टूट-टूट कर नीचे गिरे।
चीनी न्यूज एजेंसी के मुताबिक भूकंप के तुरंत बाद हुई लैंडस्लाइ के बीच कई कारें व वाहन बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे दब गये। घाटी व आस-पास रहने वाले लोगों को खास निर्देश जारी किये गये हैं, कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जायें। घाटी में कई स्कूलों में भी दरारें पड़ गई हैं। कई घरों के मलबे के नीचे लोग दब गये हैं। चीन सरकार ने बचाव कार्य के लिये 10 से ज्यादा टीमें रवाना कर दी हैं।
इससे पहले 2008 में चीन में भूकंप आया था, जिसमें 9000 लोगों की मौत हुई थी।
जरूर पढ़ें- भूकंप से जुड़े महत्वपूर्ण लेख-
- पिछले एक दशक में आये बड़े भूकंप
- अगर 6 की तीव्रता का भूकंप आया तो भारत में मचेगी तबाही
- भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है पूरा उत्तर भारत।












Click it and Unblock the Notifications