जानिए पिछले एक दशक कहां-कहां आये बड़े भूकंप

यहां हम बात कर रहे हैं अब तक के बड़े भूकंपों की-
23 अक्टूबर 2011: तुर्की में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप में 200 लोग मारे गये।
11 मार्च 2011: जापान में 8.9 की तीव्रता के भूकंप में 20,000 लोगों की मौत हुई। इस दौरान आये सूनामी से जापान का परमाणु संयंत्र ध्वस्त हो गया।
22 फरवरी 2011: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 6.9 की तीव्रता वाला भूकंप। 160 लोगों की मौत।
14 अप्रैल 2010: चीन में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 400 लोगों की मौत।
12 जनवरी 2010: हैती में 7.0 की तीव्रता का भूकंप, 2,30,000 लोगों की मौत।
6 अप्रैल 2009: इंडोनेशिया के सुमात्रा में भूकंप से 1,000 लोगों की मौत।
29 अक्तूबर 2008: पाकिस्तान में 6.4 तीव्रता का भूकंप, 300 लोग मारे गए।
12 मई 2008: चीन के सिचुआन में भूकंप से 87,000 लोग मारे गये।
15 अगस्त 2007: पेरू में 519 लोगों की मौत हुई. भूकंप की तीव्रता थी 7.9
27 मई 2006: इंडोनेशिया में 6.2 की तीव्रता वाले भूकंप में 5,700 लोगों की मौत।
1 अप्रैल 2006: ईरान में 6.0 की तीव्रता वाले भूकंप से 70 लोगों की मौत।
8 अक्तूबर 2005: 7.6 तीव्रता का भूकंप, 73,000 की मौत।
28 मार्च 2005: सुमात्रा में भूकंप से 1300 लोगों की मौत।
22 फ़रवरी 2005: ईरान में 6.4 तीव्रता का भूकंप।
26 दिसंबर 2004: एशिया के समुद्र में 9.2 तीव्रता का भूकंप, फिर सूनामी। 14 देशों में तबाही। 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत।
24 फरवरी 2004: मोरक्को में भूकंप ने 500 की मौत।
26 दिसंबर 2003: ईरान के बाम में भूकंप में 26,000 की मौत।
21 मई 2003: अल्जीरिया में भूकंप में 2000 लोग मारे गए।
1 मई 2003: तुर्की में भूकंप से 160 लोग मारे गए।
24 फ़रवरी 2003: चीन के शिनजियांग में भूकंप, 260 लोग मरे।
31 अक्तूबर 2002: इटली में भूकंप, सैंकड़ों लोग मारे गये।












Click it and Unblock the Notifications