बाबरी विध्वंस की बरसी- 'अयोध्या' एक गरीब और लाचार शहर...
कितनी हैरत की बात है ना कि अयोध्या के नाम पर हमेशा हमारे देश के नेतागण चुनाव लड़ते हैं और चुनाव जीत भी जाते है लेकिन किसी ने भी इस शहर के बारे में कभी नहीं सोचा। ना ही किसी ने यहां की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश की। मंदिर-मसजिद की बांटने वाले राजनेताओं ने यहां चुनाव जीतने के लिए मत्था जरूर टेका लेकिन किसी ने भी वहां रहने वालों की सुध नहीं ली। हमारे नेता यहां मंदिर जरूर बनवाना चाहते हैं लेकिन कभी भी शहर के विकास की बात नहीं करते हैं।
पढ़े : अयोध्या फैसले से जुड़ी खबरें
चूंकि अयोध्या फ़ैज़ाबाद ज़िले में आता है। इसलिए यहां के बच्चों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए फैजाबाद जाना पड़ता है। यही कारण है कि अयोध्या की लड़कियां अपनी पढ़ाई आगे नहीं कर पाती हैं। या तो उन्हें प्राईवेट फार्म भरना पड़ता है या अपनी पढ़ाई से हाथ धोना पड़ता है। क्योंकि उनके घरवाले उन्हें फैजाबाद नहीं भेज सकते हैं, क्योंकि अयोध्या से फैजाबाद जो बसें चलती है वो लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है।
हम देश की तरक्की की बात करते है, कहते हैं युवाओं को आगे आना चाहिए लेकिन युवा कैसे आगे आयेंगे? क्या अयोध्या में रहने वाले युवा 'युवा वर्ग' की श्रेणी में नहीं आते हैं। देश भर में युवाब्रिगेड तैयार करने वाले कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी आखिर आज तक एक बार भी अयोध्या क्यों नहीं गए? क्या उन्हें ये लगता है कि अयोध्या के युवा देश की तरक्की में साथ नहीं दे सकते हैं? हमेशा रामलला को अपना बताने वाली भाजपा पार्टी ने भी आखिर आज तक अयोध्यावासियों के क्यों कुछ नहीं किया? हमेशा वो कहती है अयोध्या और राम पर उसका एकाधिकार है तो फिर क्यों आज तक वहां के लोग अपनी बेबसी और लाचारी पर आंसू बहा रहे हैं?
हिंदु-मुस्लिम भाईयो का रहनुमा बनने वाले मुलायम सिंह यादव ने आज तक कभी अयोध्या के विकास के लिए जंग क्यों नहीं छेड़ी क्या इसके पीछे कारण उन्हें अपने मुस्लिम वोटों के खो जाने का डर था? और सबसे बड़ा सवाल राज्य की मुख्यमंत्री मायावती जी से, आज तक उनकी सरकार ने अयोध्या के लिए क्यों कुछ नहीं किया। दो बार से लगातार राज्य के सीएम की कुर्सी संभाल रही माया की माया अयोध्या पर क्यों मेहरबान नहीं होती? अयोध्या से चंद कदम की दूरी पर माया का अपना शहर अंबेडकरनगर है, वहां बिजली है, पानी है, सड़के हैं, अस्पताल है, स्कूल है, कॉलेज है, लेकिन अयोध्या में ऐसा कुछ भी नहीं है आखिर क्यों?
मौजुदा हालात से हमें अयोध्या के नाम पर या तो भगवान राम का जन्म स्थान याद आता है या बाबरी विध्वंस का काला अध्याय इसके अलावा कुछ नहीं। 6 दिसंबर जब आता है तो अयोध्या सुर्खियों आ जाता है, सरकार वहां सुरक्षा-चौकसी बढ़ा देती है। उसके बाद अयोध्या का नाम भी नहीं लिया जाता आखिर कब तक हम केवल धर्म और विवाद के नाम पर इस शहर को याद करते रहेंगे? सच्चाई ये ही है कि भगवान की धरती 'अयोध्या' बेहद गरीब और लाचार है।
अब आप ही बताइये कि क्या हम गलत है? अपनी प्रतिक्रिया नीचें कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?













Click it and Unblock the Notifications