UP: संभल में मस्जिद पर चले बुलडोजर से भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान, एनकाउंटर नीति पर भी उठाए सवाल

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस और प्रशासन का कड़ा एक्शन लगातार जारी है। अवैध रूप से बनी मस्जिदों और मदरसों को हटाने की यह मुहिम पिछले तीन दिनों से चल रही है, जो रविवार को भी जारी रही। संभल के कसेरूवा गांव में प्रशासन द्वारा मस्जिद के खिलाफ की गई इस बड़ी बुलडोजर कार्रवाई को लेकर अब सियासत पूरी तरह गरमा गई है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क इस कार्रवाई पर बुरी तरह भड़क गए हैं और उन्होंने भाजपा सरकार पर चुन-चुनकर निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने संभल प्रशासन की इस कार्रवाई को पूरी तरह एकतरफा और पक्षपातपूर्ण बताया है।

ziaur rahman barq

उन्होंने सरकार और अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली है और एक तय एजेंडे के तहत यह पूरी कार्रवाई की जा रही है। बीजेपी सरकार जानबूझकर मस्जिद, मदरसों और कब्रिस्तानों को निशाना बना रही है।'

सांसद ने आगे कहा कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति शुरू कर देती है। सरकार एक सोची-समझी नीति के तहत मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन मुस्लिम समुदाय इनके बहकावे में आकर बंटने वाला नहीं है।

कसेरूवा गांव की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि लाखों कोशिशों के बाद भी प्रशासन ने मस्जिद को जमींदोज कर दिया, जिससे पूरे गांव में मातम और डर का माहौल है। महिलाएं और बच्चे सहमे हुए हैं, लेकिन नाइंसाफी के खिलाफ यह आवाज हमेशा बुलंद रहेगी।

यूपी पुलिस की एनकाउंटर पॉलिसी पर भी दागे तीखे सवाल
मस्जिद डिमोलिशन के अलावा सपा सांसद ने उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे अपराधियों के एनकाउंटर (पुलिस मुठभेड़) को लेकर भी योगी सरकार को घेरा। उन्होंने असद एनकाउंटर मामले को पूरी तरह फर्जी करार दिया।

सांसद बर्क ने कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, असली मुठभेड़ तब मानी जाती है जब सामने से अपराधी गोली चलाए और पुलिस को आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करनी पड़े। अपराधियों को सजा देने और उनके गुनाह तय करने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ कोर्ट के पास है, पुलिस या जिला प्रशासन खुद अदालत नहीं बन सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+