Khan SIR 10 लाख में खरीदते हैं टॉपर? किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस है विवाद की असली वजह! सामने आया नया Video
Khan SIR: बिहार के लोकप्रिय खान सर इस वक्त विवादों में घिरे हैं, उनके ऊपर अपनी ही कोचिंग सेंटर में फायरिंग कराने का आरोप है , जो कि पहले उन्होंने ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद पर लगाया था लेकिन अब विवाद की सुई उनके ऊपर घूम गई है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक दोनों टीचरों के बीच का झगड़ा आज का नहीं बल्कि दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बरसों से चली आ रही है जिसने अब एक विकराल रूप धारण कर लिया है।
मालूम हो कि ज्ञानबिंदु के शिक्षक रोशन आनंद फिलहाल जेल में बंद हैं। वहीं खान सर पर भी गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ये पूरा घमासान किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस को लेकर है, जहां पर खान सर और रोशन सर दोनों के कोचिंग सेंटर हैं।

आपको बता दें कि किसान कोल्ड स्टोरेज के कैंपस में पहले कई कोचिंग संस्थान चला करते थे लेकिन कोविड के बाद से यहां पर बहुत सारे कोचिंग संस्थान बंद हो गए और इस वक्त ज्यादातर ऑफिस और कोचिंग सेंटरों को खान सर ने किराए पर ले लिया है।
पूरे कैंपस पर अपना हक चाहते है खान सर?
वो ऑन लाइन भी काफी फेमस टीचर हैं इसलिए यहां पर उनके नाम पर बाहर से भी कई छात्र पढ़ने आते हैं। इस बारे में ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर से जुड़े शिक्षक आदर्श ने कहा कि 'इतना नाम होने के बावजूद खान सर तुच्छ काम करने पर जुटे हैं, वो इस पूरे कैंपस पर अपना हक चाहते है और इसी वजह से वो हमे और हमारे कोचिंग सेंटर्स को परेशान कर रहे हैं।'
कैंपस के मालिक डॉ आरबी प्रसाद का खान सर को सपोर्ट!
वो यही नहीं रूके, उन्होंने ये भी कहा कि कैंपस के मालिक डॉ आरबी प्रसाद का भी सपोर्ट खान सर को मिलता है और इसलिए वो दूसरों को बहुत ही सरलता से परेशान कर रहे हैं, हालांकि डॉ आरबी प्रसाद ने इस आरोप को खारिज किया है।। यही नहीं कोचिंग विवाद के बीच एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है और वो ये कि खान सर 10 लाख में टॉपर्स खरीदते हैं।
Khan SiR 10 लाख में खरीदते हैं टॉपर? सामने आया VIDEO
दरअसल फरवरी 2026 में फरवरी में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर का रिजल्ट सामने आया था, जिसमें अभिषेक पटेल टॉपर थे, जिसे कि खान सर की कोचिंग और ज्ञान बिंदु दोनों ने अपना स्टूडेंट बोल दिया था।लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही खान सर ने अभिषेक पटेल को सम्मानित किया, जिस पर रोशन आनंद ने अपनी और अभिषेक पटेल की चैट को सार्वजनिक करते हुए खान सर पर उसे 10 लाख में खरीदने का आरोप लगा दिया।

दोनों कोचिंग सेंटरवालों के बीच तनातनी बढ़ी
जिस पर काफी हंगामा मचा था , हालांकि अभिषेक पटेल ने इन सारी बातों से इंकार कर दिया था। बात यही नहीं रूकी, इसके बाद भी बिहार पुलिस, दारोगा के रिजल्ट को लेकर भी दोनों कोचिंग सेंटरवालों के बीच तनातनी बनी हुई है।
अग्रिम जमानत के लिए कोशिश करेंगे खान सर!
फिलहाल खान सर को लेकर अभी काफी हो हल्ला मचा हुआ है, FIR होने के बाद से वो फिलहाल गायब हैं, उनके वकील का कहना है कि वो सोमवार को उनके लिए अग्रिम जमानत की कोशिश करेंगे। पुलिस जांच जारी है और दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं। आने वाले दिनों में जांच और कानूनी कार्रवाई से यह साफ हो सकेगा कि विवाद की असली वजह क्या है। लेकिन इतना तय है कि KGS और ज्ञानबिंदु के बीच की यह लड़ाई अब केवल कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा नहीं रह गई है, बल्कि बिहार की शिक्षा दुनिया का सबसे चर्चित मुद्दा बन चुकी है।
यह पढ़ें: Khan Sir के खिलाफ FIR बदले की कार्रवाई? कौन फंसा रहा है मशहूर टीचर को, 10 बड़े अपडेट













Click it and Unblock the Notifications