भारतीय भाषाएं अब एप्‍पल आईपैड पर

Apple ipad
बेंगलुरू। आखिरकार एप्‍पल को भी भारतीय स्‍वाद लग ही गया। जी हां कंप्‍यूटर और मोबाइल के बाद अब एप्‍पल के आईपैड पर भी भारतीय भाषाओं में कंटेंट का लुत्फ उठा सकते हैं। हिन्‍दी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्‍नड़, आदि कई भाषाओं में अब आप आईपैड पर पढ़ सकेंगे।

एप्‍पल ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्‍टम आईओएस4.2.1 से यह संभव कर दिखाया है। इसे इंस्‍टॉल करने के बाद आप आईपैड पर भारतीय भाषाएं पढ़ सकेंगे।

एक समय था जब हम आईपैड पर भारतीय भाषाएं पढ़ना एक सपने जैसा था, लेकिन एप्‍पल ने उस सपने को साकार कर दिखाया है। भारतीय पाठकों के लिए एक सौगात के रूप में यह ऑपरेटिंग सिस्‍टम लॉन्‍च किया है। इससे यह साफ है कि एप्‍पल भी भारतीय बाजार को अच्‍छी तरह समझ चुका है।

आईपैड पर भारतीय भाषाएं पढ़ने के लिए आपको अपने आईपैड ओएस को अपग्रेड करना होगा। निम्‍न बातें ध्‍यान में रखते हुए आप अपने आईपैड को अपग्रेड कर सकते हैं।

*आईओएस4.2.1 पर साधारण तौर पर अपग्रेड करें (यदि सफलता न मिले तो अगले चरण पर जाएं)
* आईट्यून्‍स, क्विकटाइम और सभी एप्‍पल की एंट्री को अनइंस्‍टॉल कर दें।
* फिर आईट्यून्‍स के नए वर्जन को दोबारा इंस्‍टॉल करें।
* फायरवॉल को निष्क्रिय कर दें।
* अब फिर से आईओएस4.2.1 को अपग्रेड करें।

इसके फीचर में आपको आईओएस4.2 पर सूची नजर आएगी, जिसमें लिखा होगा 'न्‍यू लैंगवेज, डिक्‍शनरी एंड की बोर्ड' लेकिन उसमें भाषाओं के नाम नहीं दिखेंगे।

इतना करके आप एप्‍पल आईपैड पर भारतीय भाषाओं में कंटेंट पढ़ सकते हैं। हम आपको बता दें कि वनइंडिया हिन्‍दी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्‍नड़ भी आप आईपैड पर देख सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+