Success Story: कौन है राजस्थान की पहली युवती ईशा बिजारणिया, जो इंडियन नेवी में बनी लेफ्टिनेंट
Isha Bijarania Jhunjhunu Rajasthan: मिलिए ईशा बिजारणिया से, जो देश की पहली 9 युवतियों में शामिल हो गई , जो टेक्निकल ब्रांच से भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनी है।
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में परिवार ने दावा किया कि टेक्निकल ब्रांच से नेवी में लेफ्टिनेंट बनने वाली ईशा अपने जिले झुंझुनूं ही नहीं बल्कि राजस्थान की भी पहली युवती है।

यह भी पढ़ें- Success Story: कौन है 5 दिन में 5 सरकारी नौकरी पानी वाली Tinu Singh? जानिए सक्सेस की स्ट्रेटेजी
जिला परिषद झुंझुनूं में आईईसी समन्वयक अजीत सिंह बिजारणिया बताते हैं सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) ने भारतीय नौसेना में में टेक्निकल ब्रांच से बारहवीं व जेईई मेंस में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए जून में कुल 30 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिनमें नौ पद महिलाओं के लिए थे।
बेटी ईशा बिजारणिया ने 19 साल की उम्र में पहले प्रयास में सफलता हासिल कर ली। अब 14 जनवरी से भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) एझिमाला, केरला से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लेफ्टिनेंट के पद पर पहली पोस्टिंग पाएगी।
यह भी पढ़ें- Success Story: खल-चूरी बेचने वाले Vikas Luna ने 1 माह में पाईं 7 सरकारी नौकरी, जानें स्ट्रेटेजी

जानकारी के अनुसार जून में तीस पदों के लिए देशभर से तीन लाख के करीब अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। परीक्षा 16-21 सितंबर को विशाखापट्टनम में आयोजित हुई थी। मेडिकल, चरित्र सत्यापन, मेरिट आदि सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (नौसेना) द्वारा सोमवार नववर्ष पर चयन सूची को जारी की गई है।
यह भी पढ़ें- Mahipal Seju Barmer: राजस्थान में कौन है ये 21 साल का लड़का, जिसे मिली 1 करोड़ सालाना की नौकरी

बता दें कि मोहर सिंह का बास (बेरला) निवासी वर्तमान में सिंघाना रह कर पढ़ाई करने वाली ईशा ने सोफिया स्कूल खेतड़ी नगर से 10वी 89 प्रतिशत व केंद्रीय विद्यालय खेतड़ी नगर से 12वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय टॉपर रही थी। पूर्व स्काउट गाइड व वर्तमान में विनोदिनी कॉलेज राजोता खेतड़ी की बीएससी व एनसीसी की छात्रा भी रही।
ईशा ने बताया कि एसएसबी में पांच दिन चलने वाले साक्षात्कार की तैयारी के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर खुद को मजबूत बनाने के साथ कम्युनिकेशन स्किल्स पर भी अच्छी पकड़ होनी चाहिए। ग्रुप डिस्कशन भी काफी अहम होता है।












Click it and Unblock the Notifications