Success Story: कौन है 5 दिन में 5 सरकारी नौकरी पाने वाली Tinu Singh? जानिए सक्सेस की स्ट्रेटेजी
Tinu Singh Bihar Five job in Five day: कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में एक बार सरकारी नौकरी लगना भी आसान नहीं, मगर इस मामले में टीनू सिंह की सक्सेस स्टोरी हर किसी को प्रेरित करने वाली है।
टीनू सिंह वो युवती है, जो पांच बार सरकारी नौकरी लगी है। खास बात तो यह है कि टीनू को पांचों नौकरी महज 5 दिन की अवधि में पांच अलग अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में मिली है।

पांच दिन में बार सरकारी नौकरी लगने वाली टीनू सिंह बिहार के जमुई की रहने वाली है। ये मुन्ना कुमार सिंह व पिंकी सिंह की बेटी है। पिता सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर व मां हाउसवाइफ हैं।
यह भी पढ़ें- Dinesh MN: खुद 7 साल जेल में रहने वाले IPS ने एक ही दिन में अपराधियों से भर दी राजस्थान की जेलें
टीनू की पांच सरकारी नौकरी
1. कंप्यूटर ऑपरेटर
2. सहायक प्रशाखा पदाधिकारी
3. बीपीएससी शिक्षक भर्ती
4. बीपीएससी शिक्षक भर्ती
5. बीपीएससी शिक्षक भर्ती

यह भी पढ़ें- Success Story: भेड़ चराने वाले की बेटी चंदा गुर्जर बनी पुलिस अफसर, VDO से तय किया SI तक का सफर
टीनू सिंह का इंटरव्यू
मीडिया से बातचीत में टीनू सिंह ने अपनी सक्सेस की स्ट्रेटेजी शेयर करते बताया कि कड़ी मेहनत के अलावा उसके लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना सक्सेस में सहायक रहा।
टीनू कहती हैं कि 'इस समय जहां हर कोई युवा सोशल मीडिया पर कई घंटे बिता रहा है। मैंने सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने की बजाय नोट्स बनाए। दोस्ती किताबों से ही कर डाली।'

टीनू कहती है कि 'किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए जरूरी है खुद पर विश्वास, कड़ी मेहनत और योजना बनाकर पढ़ने की। मैंने ये सारे नियम अपनाए। सोशल मीडिया की बजाय किताबों को अपना सारा वक्त दिया। नतीजा यह रहा कि सरकारी नौकरियों की झड़ी लग गई।
यह भी पढ़ें- Success Story: ईंट-भट्टा मजदूर के 3 बेटे लगे सरकारी नौकरी, तीनों बिना कोचिंग इस ट्रिक से हुए कामयाब
बता दें कि कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद टीनू ने बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। कई महीनों की मेहनत के बाद दिसंबर 2023 में परिणाम आने शुरू हुए तो हर रोज खुशी मिलती गई। नए साल यादगार बन गया।

22 दिसंबर को कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर चयन हुआ। 23 दिसंबर को बिहार एसएससी की सीजीएल की परीक्षा पास करके सहायक प्रशाखा पदाधिकारी बनीं। इसके बाद बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा के 6 से 8 संवर्ग, 9 से 10 संवर्ग और 11 से 12 संवर्ग में भी सफलता पाई।












Click it and Unblock the Notifications