Mahipal Seju Barmer: राजस्‍थान में कौन है ये 21 साल का लड़का, जिसे मिली 1 करोड़ सालाना की नौकरी

Mahipal Seju motivational Story: 'काबिल बनो, कामयाबी झक मारकर पीछे भागेगी...' साल 2009 में आई फिल्‍म थ्री इडियट्स का डायलॉग राजस्‍थान के इस 21 साल के लड़के पर सटीक पर बैठता है, जिसे 1 करोड़ रुपए सालाना की नौकरी मिली है। नाम है महिपाल सेजू।

महिपाल सेजू राजस्‍थान में भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर स्थित बाड़मेर शहर के तिलकनगर का रहने वाला है। स्‍कूल के दिनों से महिपाल ने तय किया था कि उन्‍हें अच्‍छे पैकेज में किसी एमएनसी में जॉब करना है। उसी के अनुरूप में मेहनत की, जो रंग भी लाई।

Mahipal Seju Japan

महिपाल सेजू के पिता गेमराराम वन विभाग से सेवानिवृत हो चुके हैं। मां कमला देवी अनपढ़ है। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे महिपाल की सक्‍सेस स्‍टोरी पूरे बाड़मेर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मीडिया से बातचीत में महिपाल ने बताया कि उन्‍होंने शुरुआती पढ़ाई बाड़मेर से ही की। जोधपुर से दसवीं पास की और फिर कोटा चले गए। कोटा से 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ आईआईटी की तैयारी की। फिर चार साल तक दिल्‍ली से बीटेक की डिग्री ली।

साल 2018 में बीटेक की पढ़ाई के दौरान ही महिपाल सेजू को जापान के नगोया की कंपनी में प्‍लेसमेंट मिला। सालाना पैकेज 30 लाख रुपए था। महिपाल सेजू जापान चल गया और जॉब करने लगा। साथ दूसरी कंपनियों में भी जॉब ऑफर तलाशने लगा।

यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: राजस्‍थान की सबसे खूबसूरत MLA नौक्षम चौधरी हिंदू हैं या मुस्लिम? खुद ने बताया पूरा सच

जापान के नगोया में तीन साल तक की नौकरी करने के बाद साल 2023 में महिपाल को जापान के टोक्यो में मेकनिका कॉर्पोरेशन कंपनी में एक करोड़ रुपए के सालान पैकेज का ऑफर मिला, जिसे उसने स्‍वीकार कर लिया।

वर्तमान में महिपाल टोक्यो में मेकनिका कॉर्पोरेशन कंपनी हैड क्वार्टर में कार्यरत हूं। इस कंपनी में मुख्य काम आईटी कंसलटेंट का है,‍ जिसकी यूरोप, हांगकांग, मलेशिया, सिंगापुर में भी ब्रांच है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+