Sheel Vardhan Singh IPS: CISF के पूर्व चीफ शील वर्धन सिंह बने UPSC सदस्य, 37 साल दी विशिष्ट सेवा
केंद्र सरकार ने गुरुवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के पूर्व डीजी व 1986 बैच के आईपीएस अफसर शील वर्धन सिंह को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का मेंबर नियुक्त किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शील वर्धन सिंह ने भारतीय पुलिस सेवा में 37 वर्षों की विशिष्ट सेवा दी है। इनके पास खुफिया विशेषज्ञ, वैश्विक सुरक्षा परिदृश्यों और आंतरिक सुरक्षा में रणनीतिक सोच और विशेषज्ञता का अच्छा अनुभव है। ये नवंबर 2021 से दिसंबर 2023 तक सीआईएसएफ के महानिदेशक रहे, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाते हुए दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान किया।
सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के सभी क्षेत्रों में काम किया है। उच्चतम स्तर की खुफिया जानकारी एकत्र करने, विश्लेषण करने और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति निर्माण में योगदान दिया है। बांग्लादेश के ढाका में भारतीय उच्चायोग में अपनी पोस्टिंग के दौरान उन्होंने भारत की अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति को मजबूत किया। इनको साल 2004 में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 2010 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications