Prem Sukh Bishnoi: 35 हजार लेकर मछली पकड़ने का लाइसेंस देने वाले IAS पर तगड़ा एक्‍शन

IAS Officer Premsukh Bishnoi Rajasthan: रिश्‍वत के 35 रुपए लेकर मछली पकड़ने का लाइसेंस देने वाले राजस्‍थान कैडर के आईएएस अधिकारी प्रेम सुख बिश्‍नोई के खिलाफ तगड़ा एक्‍शन हुआ है।

राजस्‍थान राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने 35 हजार की रिश्‍वत लेते पकड़े गए आईएएस अधिकारी प्रेम सुख बिश्‍नोई को रिश्‍वतखोरी के आरोप में निलंबित कर दिया है।

IAS Premsukh Bishnoi suspended

यह भी पढ़ें- Premsukh Bishnoi: कौन है IAS प्रेमसुख बिश्‍नोई, जिसने 35 हजार रुपए के लिए बेच दिया ईमान

राजस्‍थान भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो की टीम ने मत्‍स्‍य विभाग के निदेशक प्रेमसुख बिश्‍नोई और सहायक निदेशक राकेश देव को 35 हजार रुपए रिश्‍वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। 48 घंटे तक हिरासत में रखा। फिर कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।

ऐसे में संयुक्‍त शासन सचिव डॉ. प्रिया बलराम शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि आईएएस प्रेमसुख बिश्‍नोई को एसीबी ने 19 जनवरी को अरेस्‍ट किया था। 48 घंटे से अधिक पुलिस/न्यायिक हिरासत में रखा गया. अत: राज्य सरकार, अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के नियम 3(2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आईएएस प्रेम सुख बिश्नोई को उनकी गिरफ्तारी से निलंबित माने जाने के आदेश दिए जाते हैं।

कौन है प्रेमसुख बिश्‍नोई आईएएस?

उल्‍लेखनीय है कि मूलरूप से बीकानेर का रहने वाले प्रेमसुख बिश्‍नोई साल 1992 में राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा में अफसर बना था। सोजत, धौलपुर व रायसिंग नगर में एसडीएम रहा। हनुमानगढ़ में एडीएम, बीकानेर में डीटीओ, भरतपुर में आयुक्‍त रहा। साल 2011 में प्रमोट होकर आईएएस अफसर बना।

एसीबी के अतिरिक्‍त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी के अनुसार अन्‍नपूर्णा तालाब टोंक में मछली पकड़ने एवं परिवहन का लाइसेंस देने की एवज में प्रेमसुख बिश्‍नोई व राकेश देव एक लाख रुपए की घूस मांग रहे थे। एसीबी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

साल 2021 में पदोन्नत होकर आईएएस बने प्रेमसुख बिश्नोई का जन्म 12 दिसम्बर 1964 को राजस्थान के नागौर जिले के गांव रोटू में किसान मोहनलाल बिश्नोई व धूड़ी देवी के घर हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+