12th Fail: मनोज शर्मा जैसे एक और IPS अफसर, स्कूल में फेल हुए, घर-घर जाकर बेचा दूध
Khandbahale Umesh Ganpat, IPS 12th Fail: स्कूल में 12 कक्षा में फेल होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारने वाले आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की तरह एक और अफसर हैं। नाम है उमेश गणपत खंडबहाले।
उमेश गणपत खंडबहाले पश्चिम बंगाल कैडर में साल 2015 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इन दिनों जलपाईगुड़ी में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें- IPS Manoj Sharma: 12th Fail वाले आईपीएस मनोज शर्मा के परिवार में कौन-कौन हैं, जानिए उनकी फैमिल ट्री
उमेश गणपत खंडबहाले ने भी बचपन में खूब गरीबी देखी। संघर्ष किया। 12वीं कक्षा में असफलता भी देखी। इन सबके बावजूद हिम्मत नहीं हारी और साल 2015 में 704वीं रैंक हासिल करके आईपीएस अफसर बन गए।
12वीं फेल आईपीएस के रूप में फेमस मनोज कुमार शर्मा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की जौरा तहसील के बिलग्राम के रहने वाले हैं जबकि उमेश गणपत खंडबहाले महाराष्ट्र के नासिक के त्रयंबकेश्वर के पास गांव महिरावणी के रहने वाले हैं।
उमेश गणपत खंडबहाले ने हाल ही अपने परिवार के आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर बनी फिल्म 12वीं फेल देखी और उन्हें अपने संघर्ष के दिन भी याद आ गए।
मीडिया की खबरों के अनुसार 12वीं फेल फिल्म देखकर भावुक हुए उमेश गणपत खंडबहाले ने बताया कि वे भी 12वीं कक्षा में फेल हो गए थे। साल 2003 में उन्हें अंग्रेजी विषय में केवल 21 नंबर मिले थे।
यह भी पढ़़ें- 12th फेल IPS मनोज शर्मा व IRS श्रद्धा जोशी की लव स्टोरी ऐसे हुई थी शुरू, शादी में क्यों आए 'डकैत'?
12वीं में फेल होने के बाद उमेश गणपत खंडबहाले अपने पिता के साथ काम करने में लग गए। घर खर्च के लिए दो साल तक दूध बेचा। रोजाना गां से दूध लेकर नासिक के बाजार में बेचने जाते थे।
बारहवीं में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ने का मन बना चुके एक रोज उमेश गणपत खंडबहाले नासिक जाते समय रास्ते में यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी के सामने रुक गए। छात्रों से ओपन यूनिवर्सिटी के एजुकेशन सिस्टम के बारे में पूछा।
उसके बाद उमेश गणपत खंडबहाले ओपन विश्वविद्यालय से अपनी 12वीं पास की। बीएससी हॉर्टिकल्चर में दाखिल लेकर आगे की पढ़ाई पूरी की। कभी अंग्रेजी में फेल हुए, मगर फिर अंग्रेजी साहित्य से ही एमए किया।
कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उमेश साल 2012 में दिल्ली आ गए और दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की। साल 2015 में तीसरे प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली। 704वीं रैंक हासिल की।
उमेश अपने गांव से पहले आईपीएस निकले। पश्चिम बंगाल कैडर अलॉट हुआ। अब वहां जलपाईगुड़ी में बतौर एसपी सेवाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications