दिन में रोज 15 मिनट निकालें Meditation के लिए टाइम, सारी नेगेटिविटी हो जाएगी लाइफ से छू-मंतर
Meditation Tips: आज की तेज़-रफ्तार ज़िंदगी में लोगों के जीवन में तनाव अनचाहे मेहमान की तरह है। कभी घर-परिवार की जिम्मेदारी, कभी काम और टार्गेट का प्रेशर और अक्सर तो रिश्तों की उलझन की वजह से एंग्जाइटी, तनाव बहुत कॉमन है। हालांकि, अपनी लाइफ में थोड़ी सी कोशिश के साथ हम फिजिकल फिटनेस के साथ मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रख सकते हैं। यही वजह है कि आज कल खास तौर पर वर्किंग प्रोफेशनल के बीच मेडिटेशन एक महत्वपूर्ण विकल्प बनकर सामने आया है।
मानसिक शांति ढूंढना और पाना आज के दौड़ में किसी लक्ज़री से कम नहीं। लगातार बढ़ते स्ट्रेस, ओवरवर्क और डिजिटल डिस्ट्रैक्शन के बीच अब युवाओं के बीच मेडिटेशन एक नया ट्रेंडी थैरेपी बनकर उभरा है। 25 से 40 साल के पेशेवर लोगों के बीच माइंडफुलनेस सेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करने का ट्रेंड तेजी से जोर पकड़ रहा है।

Meditation Tips: दिमाग को रखे उलझनों से दूर
- मेडिटेशन पहले सिर्फ आध्यात्मिक साधना या बुजुर्गों की दिनचर्या का हिस्सा माना जाता था, लेकिन अब यह मेंटल फिटनेस और सेल्फ-केयर का सबसे बड़ा हिस्सा बन गया है।
यह भी पढ़ें: Lifestyle Tips: क्या आप भी कर रहे हैं ये 3 बड़ी गलतियां? 36 की उम्र में ही आ जाएगा बुढ़ापा! रिसर्च में खुलासा
- कोरोना महामारी के बाद काम का दबाव, सोशल मीडिया कंपैरिजन और इमोशनल बर्नआउट ने युवाओं को मानसिक संतुलन की अहमियत सिखाई।
- कई स्टार्टअप प्रोफेशनल्स और कॉलेज स्टूडेंट्स अब दिन की शुरुआत 10 मिनट की ब्रीदिंग एक्सरसाइज या मेडिटेशन ऐप्स के जरिए करते हैं। इससे फोकस बढ़ता है, एंग्जायटी घटती है और नींद की क्वालिटी सुधरती है।
डिजिटल वेलनेस का हिस्सा बना मेडिटेशन
कई हेल्थ ऐप्स जैसे Calm, Headspace और Sadhguru App ने मेडिटेशन को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ दिया है। अब सिर्फ मंदिर या पार्क में नहीं, बल्कि मोबाइल स्क्रीन पर भी माइंडफुल मोमेंट्स मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर "#MeditationChallenge" और "#MindfulMorning" जैसे ट्रेंड युवाओं को सेल्फ-अवेयरनेस के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, मेडिटेशन का सबसे बड़ा असर रेस्पिरेटरी कंट्रोल पर होता है। गहरी सांसें मन को स्थिर करती हैं और डोपामिन रिलीज़ को बढ़ाती हैं, जिससे दिमाग खुश महसूस करता है। यही वजह है कि इसे अब मॉडर्न पीस थेरेपी कहा जा रहा है। कई कॉरपोरेट कंपनियां भी अपने कर्मचारियों के लिए माइंडफुलनेस सेशन आयोजित कर रही हैं ताकि उनका तनाव कम हो और क्रिएटिविटी बढ़े।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan Lifestyle: 200 करोड़ के 'मन्नत' में रहते हैं शाहरुख खान, कुल संपत्ति जानकर पकड़ लेंगे माथा
नोट: यहां सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित सूचना दी गई है। इसे एक्सपर्ट की राय न समझें और कोई भी प्रक्रिया शुरू करने से पहले विशेषज्ञों से राज जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications