Lifestyle Tips: क्या आप भी कर रहे हैं ये 3 बड़ी गलतियां? 36 की उम्र में ही आ जाएगा बुढ़ापा! रिसर्च में खुलासा
Lifestyle Tips: एक नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अगर आप जवानी में सिगरेट पीते हैं, शराब ज्यादा पीते हैं या फिर एक्सरसाइज से दूर रहते हैं, तो इसके नुकसान 36 साल की उम्र से ही दिखने लगते हैं।

फिनलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यवस्किला के वैज्ञानिकों ने करीब 370 लोगों को 30 साल तक ट्रैक किया। ये लोग 27 साल की उम्र में इस स्टडी का हिस्सा बने थे और 61 साल तक उनका मेडिकल डाटा जुटाया गया। स्टडी में साफ बताया गया कि तीन बुरी आदतें - धूम्रपान, भारी मात्रा में शराब और शारीरिक निष्क्रियता - शरीर और दिमाग दोनों की सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। खास बात यह है कि ये नुकसान 36 की उम्र से ही दिखने शुरू हो जाते हैं, न कि केवल 40 या 50 की उम्र में जैसे पहले माना जाता था।
वक्त रहते सुधर जाएं, वरना बढ़ जाएगा बीमारियों का खतरा
रिसर्च टीम की लीडर टिया केकालाइनन ने कहा कि अगर लोग समय रहते इन आदतों को छोड़ दें, तो न सिर्फ हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि जल्दी मौत का खतरा भी कम हो सकता है। स्टडी में पाया गया कि एक्सरसाइज की कमी से शारीरिक सेहत बिगड़ती है, जबकि स्मोकिंग से मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
ज्यादा शराब पीने से दोनों ही - शरीर और दिमाग - पर नेगेटिव असर होता है। इन तीनों आदतों का असर उम्र बढ़ने के साथ और गहरा होता चला जाता है, जिससे डिप्रेशन और मेटाबॉलिक रिस्क भी बढ़ते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि सेहत पर इन आदतों का असर 36 से लेकर 61 साल तक लगभग एक जैसा ही बना रहता है, यानी सुधार की शुरुआत जितनी जल्दी हो, उतना बेहतर रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications