Shah Rukh Khan Lifestyle: 200 करोड़ के 'मन्नत' में रहते हैं शाहरुख खान, कुल संपत्ति जानकर पकड़ लेंगे माथा
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की कुल संपत्ति के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। वहीं मुंबई में मौजूद शाहरुख खान का घर किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं है।

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान कुछ दिनों पहले तक अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' के चलते सुर्खियों में छाए हुए थे लेकिन हाल ही में उनके साथ एक ऐसी घटना हो गई है जिसने उन्हें सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना दिया है। खबर है कि मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' की दीवार फांदकर अंदर घुसने के आरोप में गत 2 फरवरी को गुजरात के दो युवकों को हिरासत में लिया है। बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, 19-20 साल के दोनों युवकों को दीवार फांदकर बंगले में घुसते वक्त वहां ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया था। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि वह गुजरात से आए हैं और शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन है। ऐसे में वह दोनों अपने फेवरेट एक्टर से मिलना चाहते थे। टीवी की दुनिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार हैं और उनके फैंन फॉलोइंग की लिस्ट बहुत ही लंबी है। देश-विदेश नें उनके करोड़ों फैंस मौजूद हैं। कुछ समय पहले लॉस एंजिलेस टाइम्स ने उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्टार बताया था। आइए आपको बताते हैं कि शाहरुख खान की कुल संपत्ति, सालाना कमाई और महंगी कार कलेक्शन के बारे में।

शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग देखने लायक
शाहरुख खान की हालिया सुपरहिट फिल्म 'पठान' की सक्सेस को देखकर ये साफ पता चलता है कि किंग खान की एक्टिंग के आज भी लोग दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मुंबई में मौजूद उनके घर मन्नत के आगे घंटों खड़े रहते हैं। लोग उनकी फिल्म का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह, किंग ऑफ बॉलीवुड, किंग खान और किंग ऑफ रोमांस के नाम से भी जाना जाता है। 57 की उम्र में भी उनका हीरो वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद है।

शाहरुख खान के पास है 5100 करोड़ की कुल संपत्ति
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की कुल संपत्ति के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान के पास फिलहाल 5100 करोड़ की कुल संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका नेट वर्थ 700 मिलियन डॉलर के करीब बताया जाता है। शाहरुख खान एक महीने में करीब 20 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। वहीं सालभर में उनकी कमाई करीब 250 करोड़ रुपये के आस पास है।

'मन्नत' की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि मुंबई में मौजूद शाहरुख खान का घर किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं है। मुंबई के बांद्रा इलाके में शाहरुख खान अपने परिवार के साथ सी फेसिंग बंगले 'मन्नत' में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान के बंगले मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके अलावा शाहरुख खान के पास दुबई में भी एक आलीशान विला है जो कि काफी लग्जीरियस है। वहीं शाहरुख खान ने मुंबई के कई इलाकों में कुछ प्लॉट्स भी खरीद रखे हैं जिसे उनकी कंपनी संभालती है।

शाहरुख खान के पास है खुद की क्रिकेट आईपीएल टीम
शाहरुख खान एक शानदान एक्टर होने के साथ साथ अच्छे बिजनेस मैन भी हैं। जानकारी के अनुसार शाहरुख खान के पास रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ड्रीम्ज अनलिमिटेड जैसी प्रोडक्शन कम्पनीज हैं जो काफी दमदार फिल्में बनाती हैं। इन कंपनीज को शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान मिलकर संभालते हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के पास कोलकाता नाइट राइडर्स नामक क्रिकेट आईपीएल की टीम भी है। वहीं शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर हैं। उनकी खुद की कंपनी है जिसके जरिए वह देश-विदेश में बड़े बड़े वीआईपी लोगों से लेकर सेलेब्स तक के घरों और ऑफिसों को डिजाइन करती हैं।

शाहरुख खान की महंगी गाड़ियों का कलेक्शन
शाहरुख खान को महंगी और रॉयल गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास बगाटी वेरॉन, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 6 सीरूजू, मिटशूबिसी पजैरो, ऑडी ए6, लैंड क्रूजर और रोल्स रॉयस ड्रपहेड कूप जैसी लग्जरी और महंगी गाड़ियां मौजूद हैं। किंग खान के परिवार के सभी सदस्य अलग अलग गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। परिवार के सभी लोगों के पास खुद की अलग गाड़ियां हैं। शाहरुख खान अपनी अलग गाड़ी में नजर आते हैं जबकि पत्नी गौरी खान एक अलग गाड़ी का इस्तेमाल करती हैं। वहीं आर्यन, सुहाना और अबराम के लिए भी अलग अलग गाड़ियां दी हुई हैं।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications