Pawan Singh ने कर ली तीसरी शादी? क्या मुस्लिम है दुल्हनिया? सफेद शेरवानी में किसके साथ लिए 7 फेरे?
Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह है 'ले जाएगें सजना' वीडियो गीत, जिसमें पवन सिंह दूल्हा बनकर 'बिग बॉस' फेम अभिनेत्री सना सुल्तान संग शादी करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये हल्ला मच गया कि क्या पवन सिंह ने मुस्लिम लड़की से तीसरी शादी कर ली हैं?
अभी ये बहस आगे बढ़ती कि पवन सिंह के फैंस ने पूरा मामला साफ कर दिया और बता दिया वायरल वीडियो का पूरा सच, दरअसल 'ले जाएगें सजना' पवन सिंह का नया गाना है, जिसमें उन्होंने सना सुल्तान के साथ स्क्रीन शेयर किया है।

पवन सिंह हिंदी गाने पर इस तरह से धूम मचाएंगे, ये किसी ने सोचा ही नहीं था, पॉवर स्टार का अंदाज कमाल का है और गाने के बोल लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह और पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है और इसमें पवन सिंह को दूल्हे और सना को दुल्हन के रूप में दिखाया गया है इसी वजह से कुछ लोग कन्फ्यूज हो गए।
Pawan Singh-सना की कमेस्ट्री कमाल
गाने ने रिलीज होते ही कमाल कर दिया है, पवन-सना की कमेस्ट्री कमाल की लग रही है, अब तक इसे You tube पर 2,729,675 views ( खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं और ये ट्रेडिंग में बना हुआ है। उनके फैंस कह रहे हैं कि पवन सिंह के आगे तो अब हिंदी हीरो भी फेल हैं, ये पूरी तरह से बॉलीवुड वालों की छुट्टी में लगे हैं।
कौन है सना सुल्तान? (Pawan singh video)
आपको बता दें कि सना सुल्तान एक बेहतरीन मॉडल, अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें 'क्वीन खान' भी कहते हैं, उन्होंने डबस्मैश और टिकटॉक वीडियो से लोकप्रियता हासिल की और बाद में कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया।
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट थीं सना
वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट भी थीं , बिग बॉस के बाद लोग इन्हें 'आला गर्ल' कहने लगे। उन्होंने 4 नवंबर 2024 को मोहम्मद वाजिद से मदीना में निकाह किया है और लंबे वक्त बाद किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं।
क्यों कहा जा रहा था Pawan Singh की तीसरी शादी?
पवन सिंह अपने प्रोफेशनल काम से ज्यादा निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चित रहते हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने इस साल बिहार के काराकाट से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था, हालांकि वो जीत नहीं पाईं। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान उन्हों ने यही कहा कि वो पति से पत्नी वाला सम्मान चाहती हैं।
Pawan Singh और ज्योति का चल रहा है तलाक का केस
मालूम हो कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है और ज्योति उनकी दूसरी पत्नी हैं इससे पहले उनकी शादी नीलम सिंह नाम की महिला से हुई थी, जिन्होंने शादी के कुछ वक्त बाद आत्महत्या कर ली थी।
Pawan Singh का था अक्षरा सिंह से अफेयर
पवन सिंह का भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से भी तगड़ा अफेयर था लेकिन पवन ने उन्हें छोड़कर ज्योति से विवाह कर लिया। इसलिए जब सना के साथ पवन सिंह की मैरिज पिक्चर वायरल हुई तो सोशल मीडिया पर खलबली मच गई , हालांकि कुछ देर बाद सच्चाई सबके सामने आ गई।

Fact Check
दावा
पवन सिंह और सना सुल्तान को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखकर सोशल मीडिया पर हल्ला मचा गया कि दोनों ने शादी कर ली है।
नतीजा
दरअसल पवन सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है ले जाएंगे सजना, जिसमें उनके साथ सना सुल्तान है। सोशल मीडिया पर फेक खबर फैलाई जा रही है। पवन सिंह ने किसी से शादी नहीं की है और सना पहले से ही शादी शुदा हैं।
Rating
-
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप












Click it and Unblock the Notifications