Fact Check: धर्मशाला में लैंडस्लाइड का यह वीडियो है फेक, जानिए कहां हुआ था ये हादसा
नई दिल्ली, 13 जुलाई। कोरोना वायरस संकट के बीच देशभर से लोग पहाड़ी और ठंडे पर्यटन स्थलों पर घूमने जा रहे हैं। सोमवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अचानक भारी बारिश के चलते कई कारें और इमारतें बह गईं। इतना ही नहीं कई स्थानीय और पर्यटकों की भी जान मुश्किल में पड़ गई। सोशल मीडिया पर धर्मशाला से बारिश से हुई तबाही की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हालांकि कई ऐसे पोस्ट भी शेयर किए जा रहे हैं जिनका धर्मशाला से तो क्या भारत के किसी भी हिस्से से कोई लिंक नहीं है।

Recommended Video
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से जोड़ा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लैंडस्लाइड की वजह से पहाड़ पर बने घर ताश की पत्तों के जैसे बिखरकर मिट्टी में मिल जा रहे है। इस तबाही को देख किसी के भी दिल में डर बैठजाए। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बिना वीडियो की पड़ताल किए इसे धर्मशाला का बताकर शेयर कर रहे हैं और लोगों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, धर्मशाला में बादल फटने का एक और भयावह वीडियो। आशा है कि इस बाढ़ में किसी की जान नहीं गई होगी।
वनइंडिया ने जब वीडियो का सच जानने के लिए रिसर्च किया तो पाया कि यह वायरल क्लिप जापान की है। यह हदसा इसी वर्ष 3 जुलाई को जापान के अटामी में हुआ था। भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था और कई घर और वाहन बह गए थे। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ के लापता होने की खबर थी। राजधानी टोक्यो के पश्चिम में स्थित अटामी में हुए इस लैंडस्लाइड में कम से कम 19 लोग लापता होने की आशंका जताई गई थी। स्थानीय मीडिया 10 न्यूज फर्स्ट ने 03 जुलाई खबर भी चलाई थी कि लापता लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मी फिलहाल काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: क्या IIT कानपुर की भविष्यवाणी के मुताबिक 15 जुलाई तक भारत में कोरोना की तीसरी लहर आएगी?

Fact Check
दावा
धर्मशाला में बादल फटने का एक और भयावह वीडियो
नतीजा
वीडियो जापान के अटामी का है, 3 जुलाई को हुआ था हादसा












Click it and Unblock the Notifications