फैक्ट चेक: क्या IIT कानपुर की भविष्यवाणी के मुताबिक 15 जुलाई तक भारत में कोरोना की तीसरी लहर आएगी?

नई दिल्ली, जून 25: इन दिनों फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें दावा किया गया है कि भारत में 15 जुलाई तक कोरोना वायरस की तीसरी लहर आ जाएगी। पोस्ट में लिखा है, आईआईटी कानपुर मॉडल के अनुसार, 15 जुलाई से भारत में तीसरी लहर आ सकती है। आपको बता दें कि दूसरी लहर के बारे में उनकी भविष्यवाणी बिल्कुल सही थी। इसके अलावा पोस्ट के साथ एक ग्राफ भी शेयर किया गया है।

Did IIT Kanpur predict that 3rd wave of coronavirus will hit India by July 15

ग्राफ आईआईटी कानपुर के दो प्रोफेसरों द्वारा बनाया गया है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह पूरी तरह से सही नहीं है। प्रोफेसर राजेश रंजन और महेंद्र वर्मा द्वारा किए गए शोध ने केवल इस धारणा के आधार पर तीसरी लहर के बारे में तीन संभावित परिदृश्य प्रस्तुत किए कि भारत 15 जुलाई को पूरी तरह से अनलॉक हो जाएगा। यह ठीक वैसे ही स्थिति होगी जैसी कि इस साल जनवरी में थी। शोध में टीकाकरण के प्रभावों को भी ध्यान में नहीं रखा गया है।

Did IIT Kanpur predict that 3rd wave of coronavirus will hit India by July 15

अध्ययन तीन परिदृश्यों को सूचीबद्ध करता है:

  1. परिदृश्य 1 (बैक-टू-नॉर्मल): सितंबर से स्थितियां खराब होना एकबार फिर शुरू हो जाएंगी और अक्टूबर तक इसकी भयावहता काफी होगी
  2. परिदृश्य 2 (वायरस उत्परिवर्तन के साथ सामान्य): अगर कोरोना तीसरी लहर में बदले म्युटेंट के साथ आता है और लोग सावधानी भी नहीं बरतते तो इसका पीक सितंबर तक आ जाएगा
  3. परिदृश्य 3 (सख्त हस्तक्षेप): अगर लोग सावधानी बरतते हैं, मास्क लगाने के साथ वैक्सीन लगवा लेते हैं तो ऐसी स्थिति में तीसरी लहर का पीक नवंबर तक आएगा।

अध्ययन में कहा गया है कि, तीसरी लहर को लेकर नीति निर्माताओं और जनता में खासी चिंता है। उसी के लिए, एसआईआर मॉडल का उपयोग करते हुए, हमने दूसरी लहर के महामारी मापदंडों का उपयोग करते हुए संभावित तीसरी लहर के निम्नलिखित तीन परिदृश्यों का निर्माण किया है। हम मानते हैं कि भारत 15 जुलाई को पूरी तरह से अनलॉक हो जाएगा।

आईआईटी कानपुर की स्टडी कहती है कि, वैक्सीनेशन ट्रांसमिशन चैन को तोड़ने के लिए जाना जाता है। वर्तमान मॉडल में टीकाकरण शामिल नहीं है, जिससे पीक में काफी कमी आनी चाहिए। टीकाकरण के साथ संशोधित मॉडल और उसी पर हाल के आंकड़ों के साथ काम किया जा रहा है। शुरुआती दिक्कतों के बाद टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। सरकार ने कहा था कि दिसंबर 2020 के अंत तक पूरे देश में टीकाकरण किया जाएगा। 21 जून को देश में 80 लाख से अधिक लोगों ने टीकाकरण प्राप्त किया।

Fact Check

दावा

आईआईटी कानपुर मॉडल के अनुसार, 15 जुलाई से भारत में तीसरी लहर आ सकती है।

नतीजा

शोध ने केवल इस धारणा के आधार पर तीसरी लहर के बारे में तीन संभावित परिदृश्य प्रस्तुत किए कि भारत 15 जुलाई को पूरी तरह से अनलॉक हो जाएगा। शोध में टीकाकरण के प्रभावों को भी ध्यान में नहीं रखा गया है।

Rating

Half True
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+